पीए संगमा: आज मेरी मुलाकत भविष्य के प्रधानमंत्री के साथ हुई

नरेंद्र मोदी से मुलाकत किए जाने के बाद संगमा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की लहर देश में है और इस लहर को रोकने की ताकत किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी की लहर को रेाकने के लिए सपीएम के पास पर्याप्त सेना नहीं है जबकि कांग्रेस तो पहले ही मोदी के सामने हार मान चुकी है। कांग्रेस ने भद्दी बयानबाजी और राजनीति का उपयोग कर मोदी लहर को रोकना चाहा लेकिन चुनाव नतीजों से पहले सभी कांग्रेसियों ने घुटने टेक दिए हैं।
हालांकि संगमा की मुलाकत के बाद नरेंद्र मोदी ने अभी तक मीडिया को संबोधित नहीं किया है जबकि संगमा ने कहा कि यह मुलाकत किसी राजनीतिक गठबंधन के लिए नहीं थी बल्कि मैं भविष्य के पीएम से मिलने आया था। वहीं दूसरी ओर संगमा और मोदी की बैठक को एक अलग अंदाज से देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह मुलाकात पूर्वी भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हो सकती है। भाजपा के नेताओं ने सभी बातों से इंकार किया है और कोई भी बयान देने से साफ मना कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications