Sandeep Maheshwari Vs Vivek Bindra: इस मामले में कोर्ट से बिंद्रा को राहत, माहेश्वरी की मुश्किलें बरकरार

Vivek Bindra Defamation Case: यूट्यूब से शुरू हुआ संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) और विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) का विवाद अब कोर्ट में चल रहा है, जिसमें संदीप माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

फेमस मोटिवेशनल स्पीकर, बिजनेस कोच, यूट्यूबर और उद्यमी विवेक बिंद्रा और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के बीच चल रहे विवाद में हर दिन कुछ नया अपडेट मिल रहा है, जिसमें संदीप माहेश्वरी की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Vivek Bindra Defamation Case

विवेक बिंद्रा का मानहानि केस (डॉ. विवेक बिंद्रा बनाम संदीप माहेश्वरी) हरियाणा की फरीदाबाद कोर्ट में चल रहा है। कानूनी इस लड़ाई में कोर्ट के कई फैसले माहेश्वरी के खिलाफ और बिंद्रा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, 11 दिसंबर 2023 को संदीप माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट करके डॉ. विवेक बिंद्रा पर स्कैम और फ्रॉड करने के संगीन आरोप लगाए थे। इसी के साथ कई सारे कैंपेन भी चलाए। जिसके चलते विवेक बिंद्रा ने फरीदाबाद कोर्ट में संदीप माहेश्वरी के खिलाफ मानहानि के केस के लिए दरवाजा खटखटाया था।

अब और फंसते नजर जा रहे संदीप माहेश्वरी

विवेक बिंद्रा के मामले में फरीदाबाद कोर्ट ने संदीप माहेश्वरी को समन जारी करते हुए 2 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था। हालांकि जब वो अदालत में अपने वकील के जरिए कोर्ट पहुंचे तो यहां भी उन्हें राहत नहीं मिला। जिसके बाद फरीदाबाद कोर्ट ने संदीप महेश्वरी को 9 अप्रैल को फिर से कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया।

कोर्ट ने पूरे मामले को सुनने के बाद संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा दोनों को ही एक दूसरे के खिलाफ बोलने और वीडियो बनाने के लिए मना किया था। लेकिन अब जाकर संदीप माहेश्वरी इस मामले में बुरे फंसे नजर आ रहे हैं।

पिछले दिनों फरीदाबाद कोर्ट ने IPC की धारा 499 और 500 के तहत संदीप माहेश्वरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का समन जारी किया था। कोर्ट ने पाया कि संदीप माहेश्वरी के बनाए गए वीडियोज की वजह से विवेक बिंद्रा की सामाजिक छवि पर निगेटिव प्रभाव पड़ा है।

विवेक बिंद्रा पर से कोर्ट ने हटाई पाबंदी

इसके अलावा कोर्ट ने विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी पर एक दूसरे खिलाफ वीडियोज बनाने पर जो पाबंदी लगाई थी, उसमें अब बिंद्रा पर से कोर्ट ने पाबंदी को हटा दिया। जिसके बाद अब विवेक बिंद्रा अगर चाहे तो संदीप माहेश्वरी से जुड़े मामले में अपनी राय पब्लिक प्लेटफॉर्म पर रख सकते हैं, लेकिन संदीप माहेश्वरी पर अभी भी कोर्ट की ये पाबंदी जारी है कि वो बिंद्रा के खिलाफ ना तो बोल सकते हैं ना ही किसी तरह की वीडियो बना सकते हैं।

इसी मामले में जब फरीदाबाद कोर्ट की ओर से जारी समन को निष्क्रिय करवाने के लिए संदीप माहेश्वरी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख भी किया था, लेकिन यहां भी उनको निराशा ही मिली। हाईकोर्ट ने माहेश्वरी की अपील को ना सिर्फ अस्वीकार किया बल्कि उनको इस मामले में फरीदाबाद कोर्ट के सामने पेश होने का सख्त आदेश भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+