कोरोना वायरस से परेशान हुई बिग बॉस वाली सना खान, देखिए गुस्से में क्या कर डाला
मुंबई। लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पिछले कई दिनों से बंद हैं। इस बीच कई फिल्मी सितारें और अन्य सेलिब्रिटीज घर पर कुकिंग करते, झाड़ू लगाते और साफ सफाई करते नजर आ चुके हैं। इस बीच बिग बॉस फेम सना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो को सना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस लॉकडाउन के बीच आम लोगों की तरह सना को भी सारा घर का काम खुद करने में ही आफत आने लगी हैं। ऐसे में जानिए सना खान ने आखिर अपना गुस्सा कैसे निकाला?

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो किया शेयर
सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बाथरूम में बेडशीट धोते हुए नजर आ रही हैं। बेडशीट धोने में ही उनकी हालत कैसी हो गई है, यह वीडियो देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है। वीडियो में वह एक बेडशीट धोने में काफी परेशान बेहाल और गुस्से में नजर आ रही हैं। इसमें दिख रहा हैं कि कैसे कोरोना का गुस्सा वॉशरूम में गंदी पड़ी शीट्स को धोते हुए निकाला है। सना ने वीडियो शेयर कर दिखाया कि कैसे बेडशीट धोते-धोते उनकी हालत एकदम पतली हो गई है।

रोने के एक्सप्रेशन में कह डाली ये बात
बाल्टी में बेडशीट को डालकर सना पैर से धोने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में वह बाल्टी के अंदर एक पैर डालकर शीट्स धो रही हैं। बीच में सना खान रोने के एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। सना ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'गो कोरोना गो। सारा गुस्सा यहां निकाला। इस स्लोगन के साथ मैंने शीट की सारी गंदगी निकाल दी। बता दूं वैसे मेरे पास दो-दो वॉशिंग मशीनें हैं और वे किस वजह से है आप सब जानते हैं।
यूजर ने लिखें ये कमेंट
सना खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वॉशिंग मशीन नाम की भी कोई चीज होती है। दूसरे यूजर ने लिखा, घर पर वॉशिंग मशीन नहीं है क्या। एक और यूजर ने कमेंट किया, आराम से गिर मत जाना।

राखी सावंत ने किया ये कमेंट
इसके अलावा टीवी सेलेब्स ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। राखी सावंत ने लिखा, वाह, बहन मेरी भी यही हालत है। वाकई कोरोना की वजह से सेलेब्स को मेड ना होने के चलते खुद ही काम करने पड़ रहे हैं। ऐसा करते हुए सभी की हालत खस्ता हो चुकी है।

पहले इसलिए सुर्खियों बनी थीं सना खान
बता दें सना खान कुछ दिनों पहले उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उनका कोरियॉग्रफर बॉयफ्रेंड मेल्विन लूइस के साथ ब्रेकअप हुआ था। बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में उन्होंने मेल्विन संग अपने रिश्ते और बेक्रअप के बारे में खुलकर बात की और बताया था कि उनके बीच क्या गलत हुआ और क्या सही। सना ने कहा था, 'मैंने मेल्विन के साथ इसलिए रिश्ता तोड़ा क्योंकि वह मुझे धोखा दे रहा था। मैंने उसे दिल-ओ-जान से चाहा था, लेकिन बदले में जो मिला उसने मुझे झकझोर दिया। मुझे एंग्जाइटी की प्रॉब्लम हो गई है और तब से मैं डिप्रेशन से भी जूझ रही हू्ं।'
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications