वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक की SC-ST एक्ट में की शिकायत, FIR दर्ज कराने की मांग
मुंबई, 09 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। वानखेड़े का परिवार भी नवाब मलिक के खिलाफ खुलकर खड़ा है। समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने अब नवाब मलिक के खिलाफ एसी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

वानखेड़े के पिता ने मलिक की SC-ST एक्ट में की शिकायत
उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस से नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पहले वानखेड़े फैमिली ने एनसीपी के नेता नवाब मलिक पर बॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ का मानहानि का केस भी दर्ज किया है। जिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवाब मलिक से जवाब मांगा है।

परिवार को बदनाम करने और झूठे आरोप लगाने का इल्जाम
ज्ञानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक पर उनके परिवार को बदनाम करने और झूठे आरोप लगाने का इल्जाम लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे समीर को ईमानदारी की सजा भुगतनी पड़ रही है। समीर ने नवाब मलिक के दामाद को ड्रग्स केस में अरेस्ट किया था इसलिए नवाब मलिक मेरे बेटे को बदनाम करने में लग गए हैं।
Recommended Video

समीर वानखेड़े पहले मुस्लिम थे
गौरतलब है कि नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर निजी हमले कर रहे हैं। उनका कहना है कि समीर वानखेड़े पहले मुस्लिम थे, उन्होंने नौकरी पाने के लिए हिंदू धर्म अपनाया और फर्जी तरीके से दलित सार्टिफिकेट प्राप्त किया। उनके पिता का नाम दाऊद वानखेड़े है। उनकी पहली पत्नी भी मुस्लिम थीं जिनसे उन्होंने निकाह किया था और फिर साल 2016 में उनका तलाक हो गया।

जानबूझकर आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाया है
उन्होंने केस के नाम पर करोड़ों की धनउगाही की है। वो भाजपा के काफी क्लोज हैं और उसी की इशारे पर उन्होंने ड्रग्स केस का पूरा जाल बुना है। उन्होंने जानबूझकर आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाया है। उन्होंने करोड़ों की वसूली की है, तभी तो वो दो लाख के जूते पहनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications