VIDEO: अपने जबरदस्त डांस से डांडिया में धमाल मचा रही है ये भोजपुरी एक्ट्रेस, इंटरनेट पर वायरल

वरात्रि शुरू होते ही चारों तरफ त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। जहां एक ओर गरबा-डांडिया का आयोजन हो रहा है तो वहीं जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगे हैं। नवरात्रि की इसी धूम में भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ भी डूब गई हैं।

Sambhavna Seth

नई दिल्ली। नवरात्रि शुरू होते ही चारों तरफ त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। जहां एक ओर गरबा-डांडिया का आयोजन हो रहा है तो वहीं जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगे हैं। नवरात्रि की इसी धूम में भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ भी डूब गई हैं। संभावना इन दिनों खुद डांडिया और गरबा डांस की रौनक बनी हुई हैं।

डांडिया में संभावना के जलवे

डांडिया में संभावना के जलवे

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। पिछले महीने गणपति बप्पा को घर लाकर धूमधाम से उनकी विदाई करने के बाद अब वो नवरात्रि के लिए तैयार हैं। नवरात्रि के दौरान होने वाले डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में उनके खूब जलवे देखने को मिल रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो

वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो

संभावना ने कई डांडिया कार्यक्रमों में परफॉर्म कर अपने लाखों फैंस को खुश कर दिया। उन्होंने कहा कि वो अपने फैंस को निराश नहीं कर सकतीं और इसलिए नवरात्रि पर आयोजित इन कार्यक्रमों में भाग लेकर खूब डांडिया खेलती हैं। उन्होंने इसके वीडियो और तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

फैंस से महिलाओं का सम्मान करने को कहा

संभावना ने एक ओर जहां दुर्गा पूजा की बधाई दी, वहीं देश में लड़कियों पर हो रहे हमले पर दुख भी जाहिर किया। फैंस को बधाई देते हुए संभावना ने कहा कि बेटियों पर हो रहे ये हमले गलत हैं। उन्हें अपने फैंस से गुजारिश की कि महिलाओं का सम्मान करें, तभी आदिशक्ति प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना पूरी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+