जानिए कौन हैं संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोते, जिन पर है महाराष्ट्र हिंसा का आरोप?

नई दिल्ली। पुणे के भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर 31 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में दो गुटों के बीच विवाद और फिर भड़की हिंसा लगातार उग्र होती जा रही है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है, राजधानी मुंबई भी इससे अछूती नहीं रही। जगह-जगह पर तोड़-फोड़, हंगामा और आगजनी की खबरें सामने आई हैं। बुधवार को महाराष्ट्र बंद का भी आह्वान किया गया। हिंसा के चलते बस, लोकल ट्रेनों के परिचालन पर असर हुआ। महाराष्ट्र में भड़की हिंसा के पीछे प्रदेश के ही दो बड़े नेताओं पर आरोप लग रहा है, इनके नाम हैं- संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोते। आइये जानते हैं इनके बारे में...

महाराष्ट्र हिंसा को लेकर इन दो नेताओं पर आरोप

महाराष्ट्र हिंसा को लेकर इन दो नेताओं पर आरोप

महाराष्ट्र में हिंसा भड़काने के आरोपी संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोते महाराष्ट्र के बड़े दक्षिणपंथी नेता माने जाते हैं, इनका प्रभाव युवाओं में काफी अधिक है। 85 वर्षीय संभाजी भिड़े महाराष्ट्र में 'शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान' के नाम से संगठन चलाते हैं। उन्हें गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं मिलिंद एकबोते 'समस्त हिंदू आघाडी' से आते हैं।

महाराष्ट्र के कई इलाकों में हिंसा

महाराष्ट्र के कई इलाकों में हिंसा

बहुजन रिपब्लिकन पार्टी बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकल समेत कई दलित नेताओं ने संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोते के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। इस हिंसा में 30 साल के शख्स की जान भी गई है। पिंपरी पुलिस ने भिड़े और एकबोते के खिलाफ पिंपरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल वर्कर और बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी की सदस्य अनीता रविंद्र साल्वे (39) ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

कौन हैं संभाजी भिड़े?

कौन हैं संभाजी भिड़े?

संभाजी भिड़े, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व कार्यकर्ता रहे हैं। भिड़े शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के संस्थापक अध्यक्ष हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली, सतारा और कोल्हापुर में इनके संगठन का काफी असर है। संभाजी भिड़े अपने समर्थकों में गुरुजी के नाम से जाने जाते हैं। 85 वर्षीय संभाजी भिड़े छत्रपति शिवाजी के फॉलोअर हैं।

कौन हैं मिलिंद एकबोते?

कौन हैं मिलिंद एकबोते?

मिलिंद एकबोते समस्त हिंदू आघाड़ी के प्रमुख हैं। उनके खिलाफ आदेशों के उल्लंघन के कई मामले दर्ज हैं। उनके संगठन समस्त हिंदू आघाड़ी के सदस्यों को भी गायों को ले जाने वाले सैकड़ों वाहनों पर हमले का आरोप है। मंगलवार को एकबोते ने कोरेगांव-भीमा में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ मामला पूरी तरह गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+