क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शिवपाल का अखिलेश पर निशाना, कहा-एक कंस आज भी है, अब धर्मयुद्ध होगा

Google Oneindia News

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह ने एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के प्रमुख शिवपाल यादव ने बीते मंगलवार को अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, वह अब रावण, कंस व दुर्योधन जैसे लोगों से धर्मयुद्ध के लिए तैयार हैं। इस युग में भी कुछ लोगों को सत्ता का मद है। महाभारत की तरह अब एक बार फिर धर्मयुद्ध होगा और ऐसे लोगों का अहंकार खत्म किया जाएगा।

अखिलेश यादव की तुलना कंस से कर दी

अखिलेश यादव की तुलना कंस से कर दी

शिवपाल ने इशारों-इशारों में ही बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तुलना कंस से कर दी। समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के बाद लखनऊ में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि, 'महाभारत धर्म युद्ध था। पांडवों ने तो अहंकारी दुर्योधन से पांच गांव मांगे थे, मैंने तो सिर्फ बड़ों का सम्मान मांगा। उसी सम्मान के लिए मैंने मोर्चे के जरिए धर्मयुद्ध का संकल्प लिया है।

धर्म के रास्ते में संघर्ष तो होता ही है

धर्म के रास्ते में संघर्ष तो होता ही है

श्रीकृष्ण वाहिनी के प्रतिनिधि सम्मेलन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, 'कंस ने धर्म का पालन नहीं किया। बहन, बहनोई और पिता को कैद में डाल दिया। आज भी बहुत से कंस पैदा हो जाते हैं, एक कंस आज भी है। शिवपाल ने कहा, धर्म के रास्ते में संघर्ष तो होता ही है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भी चौदह साल का वनवास मिला। रावण शक्तिशाली राजा था लेकिन राम से हारा और लंका भी जली। अधर्म के रास्ते पर चलने के कारण कंस भी मारा गया।'

ये धर्मयुद्ध है अब पीछे नहीं हटूंगा

ये धर्मयुद्ध है अब पीछे नहीं हटूंगा

शिवपाल ने अखिलेश पर हमला करते हुए कहा, 'जब ताकत मिलती है तो कभी-कभी अभिमान आ जाता है लेकिन हमें रावण और कंस की हालत याद रखनी चाहिए।' शिवपाल सिंह ने कहा कि, सपा को एकजुट रखने के लिए मैं जो कुछ कर सकता था मैंने किया लेकिन समाजवादी पार्टी को उसकी मूल विचारधारा की ओर लौटने में मेरे सारे प्रयास व्यर्थ साबित हुए। पार्टी में जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा था, अपमानित हो रहे थे, उनके लिए मोर्चा बनाया गया है। बहुत दुविधा में था, सोच रहा था कि दोनों का नुकसान होगा इसीलिए दो साल इंतजार किया। फिर नेताजी (मुलायम सिंह) सहित परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेकर बहुत सोच-समझकर यह कदम उठाया है और अब पीछे नहीं हटूंगा।'

Comments
English summary
Samajwadi Secular Morcha chief Shivpal Yadav says No looking back, it's dharma yudh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X