PICS: डिंपल भाभी की राहों में सपा कार्यकर्ताओं ने बिछाये फूल

Dimple Yadav
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के मुख‍िया मुलायम सिंह यादव की बहू यानी मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जिन्हें सभी सपा कार्यकर्ता भाभी कहते हैं, जब नामांकन पत्र दाख‍िल करने के लिये निकलीं तो सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी राहों में फूल बिछा दिये।

नामांकन दाख‍िल करने के बाद डिंपल ने सबसे पहले नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि मोदी उन नेताओं में से एक हैं जो लच्छेदार भाषणों का सहारा ले रहे हैं क्योंकि उन्हें दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने के लिए कोई और रास्ता नहीं दिख रहा है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कन्नौज से नामांकन करने के बाद डिम्पल यादव ने इस लोकसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश को इस समय जरूरत है कि नेता जी प्रधानमंत्री बनें।

देखें तस्वीरें- डिंपल हैं यूपी की सेलेब्रिटी

डिंपल यादव ने पर्चा भरने के तुरंत बाद कहा कि उन्होंने हमेशा सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कन्नौज हमेशा से समाजवादियों का क्षेत्र रहा है। प्रखर समाजवादी राम मनोहर लोहिया और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी यहीं का प्रतिनिधित्व करते थे। इस क्षेत्र के विकास के लिए मैं जो बन पड़ेगा, करूंगी और इसे राज्य के विकसित शहरों में शामिल कराने की कोशिश करूंगी। उनहोंने कहा मुझे पूरी उम्मीद है कि कन्नौज की जनता मुझे दोबारा यहां से चुनकर संसद भेजेगी।

डिंपल और विकास

डिंपल और विकास

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने कन्नौज पहुंची समाजवादी पार्टी नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने गुरुवार को फिर से जीत की उम्मीद जताते हुए कहा कि वह सांसद चुने जाने के बाद पहले की तरह जिले के विकास का काम करेंगी।

अख‍िलेश के साथ गईं नामांकन भरने

अख‍िलेश के साथ गईं नामांकन भरने

पति अखिलेश के साथ कन्नौज पहुंची डिंपल ने नामांकन दखिल करने से पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कन्नौज के लोगों ने हमेशा जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाजवादियों का साथ दिया है। डॉ़ राम मनोहर लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को अपना सांसद चुना है।

डिंपल को जीत की उम्मीद

डिंपल को जीत की उम्मीद

डिंपल ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि कन्नौज की जनता मुझे दोबारा यहां से चुनकर संसद भेजेगी। मैं इस बार भी समर्पित होकर पहले की तरह जिले के विकास का कार्य करूंगी।"

2012 के उपचुनाव में जीती थीं

2012 के उपचुनाव में जीती थीं

2012 के उपचुनाव में यहां की जनता ने बिना चुनाव के ऐतिहासिक परिणाम दिया और डिंपल को निर्विरोध संसद भेजा।

बेहद महत्वपूर्ण हैं चुनाव

बेहद महत्वपूर्ण हैं चुनाव

इस लोकसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए डिंपल ने कहा कि देश को इस समय जरूरत है कि नेता जी( मुलायम सिंह यादव) प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने हमेशा सबको साथ लेकर चलने का काम किया है।

डिंपल को जीत की उम्मीद

डिंपल को जीत की उम्मीद

डिंपल ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि कन्नौज की जनता मुझे दोबारा यहां से चुनकर संसद भेजेगी। मैं इस बार भी समर्पित होकर पहले की तरह जिले के विकास का कार्य करूंगी।"

डिंपल यादव के लिये बिछाये गये फूल

डिंपल यादव के लिये बिछाये गये फूल

कुछ इस तरह से सड़क पर डिंपल यादव के लिये बिछाये गये फूल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+