अयोध्या सपा सांसद अवधेश प्रसाद का घटा कद! लोकसभा में राहुल-अखिलेश के साथ बैठते नहीं आएंगे नजर

Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad: संसद का शीतकालानी सत्र जारी है। इस बीच लोकसभा में बैठने की व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है, जिसका असर कई सांसदों पर पड़ा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या (फैजाबाद) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद को भी सीट बदल दी गई है। ऐसे में सदन के अंदर उनका कद घट गया है! अब सपा सांसद विपक्ष के हिस्से वाली पहली कतार की सीटों पर नजर नहीं आएंगे।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद को पहली पंक्ति से हटाकर दूसरी पंक्ति में भेज दिया गया है। जिसके बाद अब वो राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ बैठते हुए नजर नहीं आएंगे। अवधेश प्रसाद वो ही सपा सांसद है, जो लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में इंडिया गठबंधन (सपा-कांग्रेस) को मिली बड़ी जीत के बाद पार्टी का बड़ा चेहरा बन गए थे।

SP MP Awadhesh Prasad

क्या अवधेश प्रसाद का घट गया कद?

अयोध्या में सपा की बड़ी जीत को पार्टी ने भाजपा की धार्मिक राजनीति की हार का प्रतीक बताया था। हालांकि अब पहली लाइन से दूसरी लाइन में अवधेश प्रसाद को शिफ्ट करना ऐसा लग रहा है कि पार्टी के लिए उनकी अहमियत खत्म हो गई हैं।

अब डिंपल यादव के साथ दूसरी पंक्ति करेंगे साझा

विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहली पंक्ति में सीट नंबर 498 पर बैठेंगे। उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव सीट नंबर 355 पर और तृणमूल नेता सुदीप बंदोपाध्याय सीट नंबर 354 पर बैठेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी के बगल में सीट नंबर 497 पर बैठेंगे। वहीं अवधेश प्रसाद अब डिंपल यादव के साथ सीट नंबर 357 पर दूसरी पंक्ति साझा करेंगे।

प्रियंका गांधी का नया पद

विपक्ष की ओर से सदन में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी को चौथी पंक्ति में सीट नंबर 517 दी गई है। वह केरल से कांग्रेस सांसद अदूर प्रसाद और असम से सांसद प्रद्युत बारडोली के साथ बैठेंगी। इन दोनों सांसदों ने दो-दो कार्यकाल पूरे किए हैं।

नितिन गडकरी को चौथी सीट

वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने भी अपनी सीटिंग प्लान में बदलाव किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली सीट पर अपनी जगह बनाए रखेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह क्रमशः दूसरी और तीसरी सीट पर बैठेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चौथी सीट पर भेजा गया है, जो पहले 58 नंबर की सीट पर बैठते थे।

ऐसे में नई सीटिंग व्यवस्था संसद में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों दोनों के प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाले रणनीतिक निर्णयों को दर्शाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+