'दीपक सिंह हिस्ट्रीशीटर है, थाने में वो सरेआम...', सपा विधायक ने बताया क्यों की BJP नेता के पति की पिटाई
Samajwadi Party MLA Rakesh Pratap Singh: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा, भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसने मेरे भाई, भतीजे पर हमला किया था। मैं अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अमेठी भाजपा नगरपालिका प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह की गौरीगंज थाने में पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि आखिर उन्होंने बीजेपी नेता के पति दीपक सिंह को क्यों पिटा।
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का कहना है दीपक सिंह ने पहले उसके भाई, भतीजे पर हमला किया था। पिछले 10 दिनों से वह परेशान कर रहा था। इसलिए वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए।
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने 10 मई को ट्वीट करते हुए लिखा, ''दीपक सिंह हिस्ट्रीशीटर है, ये हिस्ट्रीशीट अमेठी पुलिस ने खोल रखी है। उसी थाने में अपराधी खुलेआम मौजूदा विधायक को गंदी गाली दे रहा है। BJP ने कुख्यात बदमाश को टिकट देकर साबित कर दिया है की गुंडों अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है।'' इस ट्वीट के साथ सपा विधायक ने हिस्ट्रीशीटर के रिकॉर्ड वाली तस्वीर भी शेयर की है।
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि गौरीगंज नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, इसके साथ रहने वाले इसके कुछ समर्थक भी जघन्य अपराधों में शामिल गुंडे और बदमाश है। ये हिस्ट्रीशीट दीपक की अमेठी पुलिस ने खोल रखी है। उसी थाने में हिस्ट्री शीटर अपराधी खुलेआम मौजूदा विधायक को गंदी गंदी गाली दे रहा है। बीजेपी ने कुख्यात बदमाश को टिकट देकर साबित कर दिया है की गुंडों अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है। दीपक सिंह के घर बुलडोजर कब जाएगा... या भाजपा में आते ही यह कुख्यात अपराधी साधु और संयासी बन गया है।
दीपक सिंह हिस्ट्रीशीटर है, ये हिस्ट्रीशीट अमेठी पुलिस ने खोल रखी है। उसी थाने में अपराधी खुलेआम मौजूदा विधायक को गंदी गाली दे रहा है। BJP ने कुख्यात बदमाश को टिकट देकर साबित कर दिया है की गुंडों अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है। @AbpGanga @amethipolice @Uppolice pic.twitter.com/xYjicUcgt0
— Rakesh Pratap Singh 🇮🇳 (@rpsmlagauriganj) May 10, 2023
फेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा, ''विगत 10 दिनों से निकाय चुनाव को लेकर गौरीगंज भाजपा प्रत्याशी के पति एवं उनके समर्थक और शासन सत्ता के दबाव में सत्ता की कठपुतली बनी पुलिस एवं उनकी गुंडई एवं मनमानी के संदर्भ में मैं आप सभी जनता जनार्दन से सच बताना चाहता हूं क्योंकि यह बिकी हुई मीडिया और दो 2रुपये के ट्वीट करने वाले आप सभी तक अधूरी बात पहुंचा रहे हैं। मेरी जान को और मेरे परिवार को बीजेपी प्रत्याशी के पति एवं इनके समर्थकों द्वारा खतरा है जिस बात को लेकर कल से मैं थाने पर अनशन में बैठा हुआ था। सच्चाई जानकर फैसला आपको करना है।''












Click it and Unblock the Notifications