राज्यसभा चुनाव से पहले सपा की डिनर डिप्लोमेसी, शिवपाल और राजा भैया को न्योता

लखनऊ। राज्यसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी बिखरे कुनबे को संभालने की कोशिश में है। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में डिनर का इंतजाम किया गया है। इसमें पार्टी की ओर से करीब 250 लोगों को न्योता दिया गया है। राज्यसभा इलेक्शन से पहले इस डिनर डिप्लोमेसी को सपा की ओर से नाराज सदस्यों से मनमुटाव खत्म करने और अपनी वोटों को बिखरने से रोकने की कोशिश माना जा रहा है।

शिवपाल और मुलायम को न्योता

शिवपाल और मुलायम को न्योता

इस डिनर के मेहमानों की फेहरिस्त से साफ है कि ये आयोजन यादव परिवार में बीते कुछ समय से रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की भी कोशिश है। इस आयोजन में मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव को भी न्योता दिया गया है। पार्टी और परिवार के इन चार लोगों में बीते काफी समय से तनाव की बात सामने आ रही है।

ये सपा की गेट-टुगेदर

ये सपा की गेट-टुगेदर

परिवार के सदस्यों के अलावा सपा सरकार में मंत्री रहे निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और विनोद सरोज को भी बुलाया गया है। राजा भैया के राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने को लेकर अटकले हैं। ऐसे में उनकी उपस्थिति स्थिति को साफ करेगी। इस डिनर की मेजबानी गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये समाजवादी परिवार को गेट-टुगेदर है और इसके राजनीतिक मायने ना निकाले जाएं।

गोरखपुर और फूलपुर की जीत के जश्न में पार्टी

गोरखपुर और फूलपुर की जीत के जश्न में पार्टी

राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि ये पार्टी हाल ही में गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में सपा की जीत के जश्न में रखी गई है। उन्होंने कहा कि डिनर को राज्यसभा चुनाव के नजरिये से देखना गलत है। उन्होंने कहा सपा के सभी राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों को उन्होंने न्योता दिया है। पूर्व मंत्रियों और विधायकों को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है सभी लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आयोजन में शामिल होने का भरोसा दिलाया है, वहीं शिवपाल यादव ने कहा है कि वो इटावा से वक्त से लौट आए तो जरूर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+