अखिलेश यादव बोले- चुनाव देख सुर बदलती है भाजपा, किसान हितैषी होना सिर्फ दिखावा
नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है, इसलिए भाजपा किसानों की हितैषी होने का दिखावा कर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के उत्पादों के लिए घोषित ताजा न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसान को कुछ मिलने वाला नहीं है।
अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की अर्थनीति किसान पक्षधर नहीं है वो सिर्फ कारपोरेट घरानों के हित के बारे में सोचते हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना इजाफे का भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है। इससे किसानों को कोई भला नहीं होने वाला है।
अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अखिलेश यादव ने कहा कि, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की संस्तुतियों से भारतीय जनता पार्टी साफ मुकर गई थी और अब किसानों के समर्थन का ढोंग कर रही है। किसानों के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान की सबसे ज्यादा दुर्दशा है। किसानों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। किसानों की जमीन कर्ज में फंसी है।
वेश्यावृत्ति को भी कानूनी रूप दिया जाए - सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज
कृषी मंडियों में किसान लुट रहा है- अखिलेश यादव
किसानों के हालात पर अखिलेश यादव ने आगे कहा कि किसान कृषि मंडियों में लुट रहा है, किसानों को सिंचाई का संकट है। विद्युत आपूर्ति बाधित है, किसान निराशा और कुंठा में आत्महत्या कर रहा है। भाजपा को किसानों को लाभ पहुंचाने का ख्याल अब तक क्यों नहीं आया।
भारत में पाकिस्तान जैसे हालात, कुछ लोग हमले करना अपना अधिकार समझ रहे हैं: शरद पवार