क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अखिलेश यादव बोले- चुनाव देख सुर बदलती है भाजपा, किसान हितैषी होना सिर्फ दिखावा

Google Oneindia News

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है, इसलिए भाजपा किसानों की हितैषी होने का दिखावा कर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के उत्पादों के लिए घोषित ताजा न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसान को कुछ मिलने वाला नहीं है।

अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की अर्थनीति किसान पक्षधर नहीं है वो सिर्फ कारपोरेट घरानों के हित के बारे में सोचते हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना इजाफे का भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है। इससे किसानों को कोई भला नहीं होने वाला है।

अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप

अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अखिलेश यादव ने कहा कि, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की संस्तुतियों से भारतीय जनता पार्टी साफ मुकर गई थी और अब किसानों के समर्थन का ढोंग कर रही है। किसानों के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान की सबसे ज्यादा दुर्दशा है। किसानों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। किसानों की जमीन कर्ज में फंसी है।

वेश्‍यावृत्ति को भी कानूनी रूप दिया जाए - सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज वेश्‍यावृत्ति को भी कानूनी रूप दिया जाए - सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज

कृषी मंडियों में किसान लुट रहा है- अखिलेश यादव

कृषी मंडियों में किसान लुट रहा है- अखिलेश यादव

किसानों के हालात पर अखिलेश यादव ने आगे कहा कि किसान कृषि मंडियों में लुट रहा है, किसानों को सिंचाई का संकट है। विद्युत आपूर्ति बाधित है, किसान निराशा और कुंठा में आत्महत्या कर रहा है। भाजपा को किसानों को लाभ पहुंचाने का ख्याल अब तक क्यों नहीं आया।

भारत में पाकिस्तान जैसे हालात, कुछ लोग हमले करना अपना अधिकार समझ रहे हैं: शरद पवारभारत में पाकिस्तान जैसे हालात, कुछ लोग हमले करना अपना अधिकार समझ रहे हैं: शरद पवार

Comments
English summary
samajwadi party chief akhilesh yadav says bjp is portraying as farmer friendly
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X