क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग किया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। सममाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने इसकी जानकारी दी है।अखिलेश यादव का तीन दिन के भीतर पार्टी संगठन को लेकर ये दूसरा बड़ा फैसला है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की सभी इकाई भंग की जा चुकी हैं। माना जा रहा है कि दोनों ही राज्यों में अब नए सिरे से पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, sp, delhi, Akhilesh Yadav dissolved party Delhi unit, दिल्ली, अखिलेश यादव, सपा

शुक्रवार को अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर पार्टी की सभी जिला/महानगर कार्यकारिणी इसके अध्यक्षों सहित भंग कर दिया था। साथ ही सारी विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियां भी विधानसभा अध्यक्षों सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही अखिलेश लगातार संगठन में बदलाव के मूड में दिख रहे हैं। नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने सभी प्रवक्ताओं के पदों को भी खत्म कर दिया था।

माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में है और पार्टी में राष्ट्रीय स्तर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। समाजवादी पार्टी बसपा से अलग होने के बाद अब उपचुनावों और और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए फेरबदल कर रही है। सपा को लोकसभा चुनाव में सिर्फ पांच सीटें मिली थीं। जिसके बाद पार्टी वापसी की कोशिश में है।

भाजपा से अलग हो चुके सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के पीछे 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के साथ आने की संभावनाओं को देखा जा रहा है।

<strong>पी चिदंबरम मामले में आखिरकार अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी </strong>पी चिदंबरम मामले में आखिरकार अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी

Comments
English summary
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav dissolved party Delhi unit
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X