खालिदा जिया के बेटे से क्या राहुल गांधी ने की मुलाकात! जानें सैम पित्रोदा ने इसपर क्या बोले?
Sam Pitroda News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सितंबर महीने में लंदन की यात्रा की थी। अपने इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की। राहुल गांधी और तारिक रहमान की मुलाकात पर अब इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सैम पित्रोदा ने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी की आगामी अमेरिकी यात्रा के बारे में सवाल पूछे जाने पर पित्रोदा ने कहा कि अभी उनकी यात्रा के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम इस पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि जब तारीखें तय हो जाएंगी, तो हम इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर यात्रा स्थगित होती है, तो यह राहुल गांधी के शेड्यूल के आधार पर फैसला होगा। इस दौरान राहुल गांधी की तारिक रहमान से मुलाकात के सवाल पर जवाब देते हुए पित्रोदा ने दोनों के बीच हुई मुलाकात का खंडन किया। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले, यह गलत है। मैं हर समय राहुल गांधी के साथ था, लेकिन लोग झूठ बोलते हैं। भारत में झूठ बोलना एक आम बात है।'
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की गलत सूचनाएं लगातार फैलती रहती हैं। मैं इस तरह की जानकारी पर ध्यान नहीं देता। लोगों को झूठ बोलने के लिए पैसे मिलते हैं, तो आप क्या करते हैं? आप इसके साथ रहते हैं। इस दौरान ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त होने के बाद पित्रोदा ने विरासत कर पर अपने रुख पर भी चर्चा की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पिछली टिप्पणियों को गलत तरीके से समझा गया या संदर्भ से बाहर ले जाया गया। उन्होंने कहा, 'मैंने जो कहा, उस पर मैं कायम हूं। मैं जानता हूं कि भारत में ट्रोल और झूठे लोग हैं और लोगों को हमला करने के लिए पैसे दिए जाते हैं और मैं इसे पैकेज का हिस्सा मानता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications