सलमान निजामी ने पीएम मोदी के नाम लिखा खत, कहा- 'गुजरात में आपकी नाव डूब रही है'

नई दिल्ली। गुजरात के चुनावी समर में मुद्दे अब गुजरात से निकलकर पाकिस्तान और कश्मीर तक जा पहुंचे हैं। कश्मीर के एक युवा सलमान निजामी के एक चार साल पुराने ट्वीट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। इस मुद्दे को भुनाने के लिए अहमदाबाद में राहुल गांधी और सलमान निजामी के पोस्टर लगे हैं। अब इस मुद्दे पर सलामान निजामी खुलकर सामने आ गए हैं। सलमान निजामी ने पीएम मोदी के लिए एक खुला खत जारी किया है।

मैं न तो सांसद हूं और मैं न ही विधायक हूँ और न ही मैंने कोई चुनाव लड़ा

मैं न तो सांसद हूं और मैं न ही विधायक हूँ और न ही मैंने कोई चुनाव लड़ा

सलमान ने अपने खत में लिखा है, आपने एक फर्जी ट्वीट का हवाला देकर मेरा नाम गुजरात चुनावों में लिया है। 'मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं। लेकिन, सच कहूं, मुझे अभी तक राष्ट्रीय राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता है, मैं न तो सांसद हूं और मैं न ही विधायक हूँ और न ही मैंने कोई चुनाव लड़ा है। मैं आपके लिए एक तिनके समान हूं। मतदान के एक दिन पहले आपकी ये हताशा मैंने पहले कभी किसी राज्य में नहीं देखी है। आपको इस तिनके का नाम लेना पड़ा जिससे साबित हो गया है कि गुजरात में आपकी नाव डूब रही है।' यह कहने के लिए धन्यवाद कि आप राहुल गांधी से डरते हैं। सलमान ने कहा है कि मोदी जी झूठ बोल रहे हैं। वह फेक ट्वीट के जरिए मुझ पर निशाना साध रहे हैं। मैं हमेशा अपनी सेना के साथ हूं।

आप कभी भी पीएम तरह व्यवहार नहीं करते हैं

आप कभी भी पीएम तरह व्यवहार नहीं करते हैं

सलमान ने खत में लिखा कि, मैंने वे ट्वीट डिलीट नहीं किए है, लेकिन मैंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर सफाई दी है। मैं एक मुस्लिम हूं और एक कश्मीरी हूं इसलिए हमेशा एक आसान टारगेट हूं। डियर पीएम, हिन्दूओं ने आपको बड़ी संख्या में वोट दिए हैं, लेकिन जब आप एक बार 7 रेस कोर्स पहुंच गए तो आप सभी का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप क्यों भाजपा के एक शुभंकर और एक आरएसएस संबद्ध के रुप में व्यवहार करते हैं। यहीं वजह है कि आपका एक प्रधानमंत्री के रुप में रिपोर्ट कार्ड जीरो है। आप कभी भी पीएम तरह व्यवहार नहीं करते हैं।

सलमान निजामी के ट्विटर हैंडल से साल 2013 में आतंकी अफजल के समर्थन में एक ट्वीट किया गया था

सलमान निजामी के ट्विटर हैंडल से साल 2013 में आतंकी अफजल के समर्थन में एक ट्वीट किया गया था

सलमान निजामी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। सलमान निजामी के ट्विटर हैंडल से साल 2013 में आतंकी अफजल के समर्थन में एक ट्वीट किया गया था, जिसका जिक्र पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात की एक रैली में किया। इस सलमान निजामी ने सफाई देते हुए कहा था कि 'वायरल हो रहे ट्वीट साल 2013 के हैं और यह फेक ट्वीट थे। इस बारे में मैंने साल 2015 में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।' पीएम मोदी ने निजामी को कांग्रेस का नेता बताया था। लेकिन कांग्रेस ने सलमान निजामी को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है।

मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं हिंदुस्तानी हूं

मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं हिंदुस्तानी हूं

सलमान निजामी ने न्यूज चैनल एबीपी न्यूज को बताया कि, मैंने कभी अफजल गुरु को शहीद नहीं कहा। मैं खुद आतंकवाद के खिलाफ हूं और मुझे ही देशविरोधी बताया जा रहा है। मेरे नाम पर छह अकाउंट बने हुए थे। मुझे इन ट्वीट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं हिंदुस्तानी हूं। आतंकियों ने मेरे एक चचेर भाई की हत्या कर दी थी। मैं खुद आतंकवाद से पीडि़त हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+