Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Salman Khurshid: 'राहुल गांधी राम नहीं लेकिन भाजपा जरूर रावण के रास्ते पर'

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जिस तरह से राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी उसके बाद उन्होंने इसपर सफाई देते हुए कहा कि वो राम के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं।

salman khurshid

Salman Khurshid: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने जिस तरह से राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा था कि उनका खड़ाऊ यूपी पहुंच चुका है, जल्द ही वह भी पहुंचेंगे, इसपर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। यही नहीं सलमान खुर्शीद ने ना सिर्फ राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी बल्कि खुद को भरत बताया था। सलमान खुर्शीद के बयान पर जिस तरह से भाजपा ने हमला किया था उसपर पलटवार करते हुए खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी राम नहीं हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी जरूर रावण के पथ पर चल रही है।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम नहीं हैं लेकिन वह भगवान राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल सकते हैं। लेकिन ये लोग कह रहे हैं कि आपके पास इस रास्ते पर चलने का अधिकार ही नहीं है। हमे इस बात पर आपत्ति है कि वो लोग भगवान राम की बजाए रावण के रास्ते पर चल रहे हैं। दरअसल इससे पहले राहुल गांधी की तारीफ करते हए सलमान ने कहा था कि वह सुपरह्यूमन हैं। हम जहां सर्दी में सिकुड़ रहे हैं जैकेट पहन रहे हैं, वह टी शर्ट में घूम रहे हैं। वह किसी योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं।

समलान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान राम की यात्रा से करते हुए कहा था कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है। जब राम कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ को लेकर जगहों पर जाते हैं। उनकी ही तरह हम भी खड़ाऊ लेकर उत्तर प्रदेश आए हैं। अब यह घड़ाऊ उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है, जल्द ही राहुल गांधी भी यहां आएंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता भरत की तरह हैं। सलमान खुर्शीद के इस बयान पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा था कि यह चापलूसी है।

सलमान खुर्शीद पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो राहुल गांधी की तारीफ करने के लिए किसी भी हद तक जाएगी, यह भ्रष्ट आदमी राहुल की तुलना भगवान राम से कर सकता है। यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम को काल्पनिक पात्र कहती थी। आज यही लोग उनकी तुलना राहुल से कर रहे हैं। ये वहीं आदमी हैं जिन्होंने कहा था कि आदमी मंदिर में लड़कियों और छेड़ने के लिए जाते हैं।

भाजपा के हमले के बाद सलमान खुर्शीद ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि कोई भी भगवान के समतुल्य नहीं हो सकता है, हम उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल सकते हैं। आखिर इसपर किसी को कोई आपत्ति क्यों होनी चाहिए अगर कोई भगवान के दिखाए रास्ते पर चल रहा है। मैं यह कहना चाहता हूं कि वो मानें या ना माने मैंने अपनी बात कह दी। क्या मैंने यह कहा कि राहुल गांधी भगवान राम की तरह हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+