'हो सकता है मोदी ने मेडिटेट कहा और ट्रंप ने सुन लिया हो मेडिएट'

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जिस तरह से कश्मीर को लेकर बयान दिया था, उसके बाद काफी बवाल मचा था। खुद भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से ट्रंप के बयान का खंडन किया गया था। यहां तक कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में इस पूरे मसले पर सफाई दी थी। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने पीएम मोदी पर चुटकी ली है। खुर्शीद ने कहा कि हो सकता है प्रधानमंत्री मोदी मेडिटेट यानि ध्यान लगाने को कह रहे हो और डोनाल्ड ट्रंप ने मेडिएट यानि हस्तक्षेप समझ लिया हो।

salman khurshid

सलमान खुर्शीद ने एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि मुमकिन है की पीएम मोदी योग करने के लिए ध्यान लगाने को कह रहे होंगे, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने सोचा कि वह हस्तक्षेप करने के लिए कह रहे हैं। सलमान खुर्शीद ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह संवाद की समस्या है। लेकिन कूटनीति मुख्य रूप से संवाद पर ही निर्भर करती है और अगर आप सही से संवाद नहीं कर पाते हैं तो आप किस तरह की कूटनीति कर रहे हैं।

बता दें कि कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करने के लिए कहा है। ट्रंप के इस बयान के बाद देश में राजनीतिक हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस तरह की कोई भी पेशकश नहीं की है। यही नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में इस मसले पर सफाई देते हुए सरकार का रुख स्पष्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+