Bigg Boss के सेट पर सलमान खान मनाएंगे 55वां जन्मदिन, जानें कौन होंगे खास मेहमान
Bigg Boss के सेट पर 27 दिसंबर को सलमान खान मनाएंगे 55वां जन्मदिन, जानें कौन होंगे खास मेहमान
Salman Khan's 55th Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 27 दिसंबर रविवार को 55 वर्ष के हो रहे हैं। अभिनेता, जो आमतौर पर फिल्मी हस्तियों और अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे अपने पनवेल फार्महाउस में मनाते हैं वो इस बार अपना बर्थडे वहां नहीं मनाएंगे। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 55 वें बर्थडे के ग्रैंड सेलिब्रेशन की बिग बॉस 14 के घर पर तैयारी है। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान का बर्थडे घर वाले 27 नवंबर को धूमधाम से मनाते हुए दिखाई देंगे। सलमान खान के बर्थ डे सेलिब्रेशन की बिग बॉस के सेट पर आयोजित पार्टी में उनके तीन करीबी भी बतौर मेहमान शामिल होंगे। आइए जानते हैं कौन होंगे वो तीन मेहमान?

जानें कौन होंगे सलमान खान के खास मेहमान
बता दें सलमान खान रविवार को 55 साल के हो जाएंगे वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और हाइएस्ट फीस लेने वाले एक्टर हैं। बिग बॉस के शो में सलमान के बर्थडे पर उनके खास करीबी मित्र जो होंगे इस सेट पर मेहमान वो हैं उनकी करीबी एस्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और शहनाज गिल होंगी। बिग बॉस के शो में ये तीनों एक्ट्रेस सलमान खान को बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए पहुंचेंगी। शहनाज गिल के शो में आने पर दर्शकों को नया मनोरंजन का तड़का भी मिलेगा।

शहनाज गिल वो ही डॉयलाग बोलती नजर आएंगी
बता दें वर्तमान समय में बिग बॉस के घर में 14 के घर में कुल 11 कंटेस्टेंट्स हैं। जिसमें निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, अली गोनी, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भासीन, एजाज खान, सोनाली फोगाट और राहुल वैद्य हैं। इसके अलावा शो में राहुल महाजन, अर्शी खान, राखी सावंत और विकास गुप्ता एक्स-कंटेस्टेंट्स की पिछले दिनों स्पेशल एंट्री हुई है। बिग बॉस के शो में शहनाज गिल आकर अपने वहीं पुराने अंदाज में नजर आने वाली हैं यानी कि वो कंटेस्टेंट्स को नसीहत देती नजर आएंगी। बिग बॉस के 13 वें सीजन में शहनाज गिल का एक डॉयलॉग जो कि बहुत पॉपुल हुआ था, रविवार को सलमान के बर्थडे पर भी शहनाज गिल वो ही डॉयलाग बोलती नजर आएंगी। उसी पुराने सीन को री क्रिएट करेगी। डायलॉग था- ''तौडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता। '' शहनाज के आने से घरवाले भी बेहद खुश हैं ! यही नहीं, कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे सलमान खान के बर्थडे पर स्पेशल परफार्मेंस देंगे।

सलमान खान ने अपने घर के फैंस के लिए लगाई ये नोटिस
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बर्थडे का इंतजार उनके फैंस हर साल बड़ी बेसब्री से करते हैं हर साल उनके घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में उनके फैंस इकट्ठा होकर सलमान खान को बधाई देते हैं और सलमान खान अपनी बालकनी में खड़े होकर सबको हाथ हिलाकर धन्यवाद करते दिखाई देते थे। लेकिन अपने बर्थडे के पहले ही सलमान खान ने कोरोना के चलते अपने फ्लैट के बाहर एक नोटिस लगाई है। जिसमें सलमान ने अपने फैंस से कहा है कि वह भीड़ ना करें और कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। सलमान खान ने बताया है कि वह अपने घर पर नहीं हैं। सलमान खान के घर के बाहर लगे नोटिस में लिखा है, 'वर्षों से मेरे फैंस का प्यार और स्नेह मेरे जन्मदिन पर उमड़ता रहा है लेकिन इस साल मेरा तहे दिल से अनुरोध है कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ एकत्रित ना करें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। मास्क पहनो। सैनिटाइड करो। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करो। इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूं।'












Click it and Unblock the Notifications