फिर से मामा बनने जा रहे हैं सलमान, खान परिवार में खुशी का माहौल
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर से मामा बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। अर्पिता और आयुष को एक तान साल का बेटा है, जिसका नाम आहिल है। अब अर्पिता फिर से मां बनने जा रही हैं। हालांकि सलमान खान के परिवार, अर्पिता या उनके पति आयुष के परिवार की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया है।
डॉक्टर के पास पहुंचे अर्पिता-आयुष
हाल के दिनों में कई बार आयुष और अर्पिता को बांद्रा के एक बड़े अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर्स के मुलाकात करते देखा गया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो फिर से मां बनने जा रही हैं।
पढ़ें- लड़का या लड़की? पहले बच्चे को लेकर क्या बोले कपिल शर्मा
सलमान के चहेते हैं भांजे आहिल
सलमान खान अपने अपने भांजे आहिल से फी प्यार करते हैं। अक्सर सलमान आहिल के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। कई बार सलमान की फिल्मों के सेट पर भी आहिल को देखा गया है। अर्पिता भी सलमान की बहुत लाडली हैं।
अर्पिता के पति आयुष भी फिल्म एक्टर हैं। आयुष ने पिछले साल सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्रि से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। जल्दी ही आयुष कुछ और फिल्मों में दिख सकते हैं।
2014 में की थी अर्पिता-आयुष ने शादी
अर्पिता और आयुष ने नवंबर 2014 में शादी की थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया था। आयुष और अर्पिता का 3 साल का एक बेटा आहिल है।