सलमान ने की खतरनाक एक्सरसाइज, वीडियो के साथ लिखा ऐसा कैप्शन कि हंस पड़े फैंस
नई

53 की उम्र में ऐसी खतरनाक एक्सरसाइज
सलमान दरअसल लैग प्रेस की मशीन पर एक्सरसाइज कर रहे हैं लेकिन उन्होंने मशीन पर हल्के वेट के साथ भारी वजन के अपने दो बॉडीगार्ड्स को बैठाया हुआ है और मशीन को पैरों से ऊपर नीचे कर रहे हैं। ये देखने में जितना खतरनाक है इसे करने के लिए उतनी ही अधिक हिम्मत चाहिए।
View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
वीडियो के साथ सलमान ने लिखा दिलचस्प कैप्शन
सलमान खान ने जिम का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'इस उतार चढ़ाव का अनुभव करने के बाद आखिरकार मेरे सुरक्षा गार्ड्स को अहसास हो गया होगा कि वे मेरे साथ कितने अधिक सुरक्षित हैं।' सलमान खान के ये ह्यूमर उनके फैंस को बहुत अधिक पसंद आया है। सलमान की स्ट्रैंथ उनके बॉडीगार्ड से अधिक दिखाई पड़ रही है।

'भाई तेरे जैसा न कोई है न होगा'
सलमान का ये वीडियो देखकर लोग चौंक रहे हैं और उनके फैंस शानदार कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सलमान के एक फैन ने लिखा- 'भाई तेरे जैसा न कोई है न होगा' वहीं किसी ने उनकी स्ट्रैंथ की तारीफ की तो किसी ने उनकी शानदार बॉडी की।
यह












Click it and Unblock the Notifications