VIDEO: सलमान खान की भांजी अलीजेह के इस एड ने मचाया तहलका, हर कोई हुआ मासूमियत का कायल

मुंबई, सितंबर 16: अभिनेता सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बॉलीवुड डेब्यू का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अब वे एक ज्वैलरी विज्ञापन में दिखाई देने वाली हैं। जिसे लेकर काफी चर्चा की जा रही है। इस ऐड में अलीजेह की खूबसूरती की हर कोई चर्चा कर रहा है। अलीजेह अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

 अलीजेह की इन तस्वीरों की हर कोई तारीफ कर रहा है

अलीजेह की इन तस्वीरों की हर कोई तारीफ कर रहा है

ज्वैलरी ब्रांड द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में अलीज़ेह ने अपने ब्रेसलेट, हाथ की पेटी, हार और अंगूठियों को फ्लॉन्ट किया। एड में अलीजेह ने सफेद पैंट के साथ हरे रंग की ब्रालेट पहनी है। उन्होंने मेकअप भी नैचुरल किया है। अलीजेह की इन तस्वीरों की हर कोई तारीफ कर रहा है। फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने पोस्ट पर दिल की आंखों वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।

वायरल पोस्ट ने चुराया हर किसी का दिल

वायरल पोस्ट ने चुराया हर किसी का दिल

वीडियो में कैप्शन है, एक लड़की का पहला जूलरी पीस सामान्य तौर पर इयररिंग्स का जोड़ा होता है। हालांकि मैंने कभी अपने कान नहीं छिदवाए। कई लोगों को ये अजीब लगता है क्योंकि इयररिंग्स पहनना तो ज्यादातर लोगों के लिए नैचुरल है, लेकिन किसी वजह से मुझे इसकी इच्छा नहीं थी। जूलरी के साथ मेरा रिश्ता साल दर साल काफी बदला है। बिल्कुल भी न पहनने से अब मैं इस स्टेज पर आ गई हूं कि कपड़े डिसाइड करने से पहले जूलरी चुनती हूं। मेरे लिए गहनों का मतलब खुद को नए तरह से एक्सप्रेस करना है। और मैं ऐसा हमेशा अंगूठियों, नेकलेस, एंकलेट और बॉडी चेन से करती रही हूं।

जल्द होगा फिल्मों में डेब्यू

यह अलीज़ेह का पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट नहीं है। इससे पहले, उन्होंने अपनी चाची सीमा खान के ब्राइडल कॉउचर लाइन के लिए मॉडलिंग की थी। 2019 में कोरियोग्राफर सरोज खान ने अलीजेह की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि वह जल्द हिरोइन बनेंगी। अलीजेह ने सरोज खान से 1 साल की क्लास भी ली थी। कुछ समय पहले अलीजेह और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के साथ में आने की खबरें भी सामने आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+