सिंगर मूसेवाला से पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 'हिट लिस्ट' में सलमान का नाम, एक्टर को दी थी धमकी
नई दिल्ली, 30 मई। कांग्रेस नेता व पंजाबी सिंगर सिद्दधू मूसेवाला की हत्या को युवा अकाली दल (YAD) नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के लिए पिछले एक साल से इंतजार कर रहे थे। सिंगर के पिता की मानें तो गैंगस्टर के गुर्गे उन्हें लगातार फोन पर धमकी दे रहे थे। जिसके चलते उन्हें बुलेटप्रूफ फार्ज्यूनर गाड़ी से चलना पड़ता था।

Recommended Video
पंजाब के सिंगर सिधू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके पिता बलकौर सिंह के बयान पर सदर थाना मानसा में मामला दर्ज कर लिया है। सिंगर के पिता ने शिकायत की है कि उनके बेटे सिद्धू को कई गैंगस्टर फिरौती के लिए फोन पर धमकियां देते थे। उनका आरो है कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने भी उसे कई बार धमकियां भेजी। वहीं पुलिस के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंगस्टर युवा अकाली दल (YAD) के नेता विक्रमजीत सिंह मिड्डूखेड़ा की मौत का बदला लेना चाहते थे।
युवा अकाली दल (YAD) के 33 वर्षीय विक्की मिड्डूखेरा की 7 अगस्त, 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह लॉरेंस बिश्नोई का कॉलेज मित्र था। विक्की मिड्डूखेरा खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बरार का सहयोगी था। विक्की मिड्डूखेड़ा हत्या के बाद बिश्नोई ने मिद्दुखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए एक फेसबुक पोस्ट लिखा। बिश्नोई ने कहा था कि मिद्दुखेड़ा उसका दोस्त था, साथी नहीं।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला से पहले सलमान खान थे गैंगस्टर विश्नोई की हिट लिस्ट में थे। उसने सलमान को कई बार धमकियां भी दी हैं। बिश्नोई के विरूद्ध दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पुलिस में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर एक बार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
हमलावरों ने की थी रेकी
हमलावरों ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए कई टोह ली थी और वे 29 मई को सफल हुए। वे केवल मूसेवाला हमले की तलाश में थे।












Click it and Unblock the Notifications