Ganesh Visarjan में जमकर नाचे सलमान, भाईजान का अंदाज देख क्रेजी हुए लोग, Video

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त बप्पा के रंग में रंगा हुआ है, क्या आम और क्या खास, हर कोई इस वक्त विघ्नहर्ता की पूजा में रमा है, इस उत्सव में फिल्मी सितारे भी शामिल हैं, सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान खान की अर्पिता खान के घर भी गणपति बप्पा पधारे थे। इसके बाद मंगलवार को उनका विसर्जन किया गया। अर्पिता ने गणपति जी का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। इस मौके पर सभी ने जमकर डांस भी किया है। लेकिन सबसे जमकर नाचे अर्पिता के भाई सलमान खान।

जमकर नाचे सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान के डांस को देखकर हर कोई हैरान था, सलमान जिस तरह से झूमे, वैसे किसी ने सोचा नहीं था, सलमान ने इस मौके पर बिल्कुल देसी अंदाज में डांस किया। उनके साथ स्वरा भास्कर और डेज़ी शाह ने भी खूब मस्ती की।

भाईजान का अंदाज देख क्रेजी हुए लोग

सलमान के डांस की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वो मस्त होकर ढोल पर नाच रहे हैं। सलमान का ये डांस उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर सलमान खान के इस वी़डियो को शेयर भी कर रहे हैं।

12 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा

आपको बता दें कि इस बार गणपति उत्सव का पर्व 2 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक है , जिसका अर्थ ये हुआ कि 12 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा, वैसे तो गणपति कहीं एक दिन, कहीं 3 दिन, कहीं 5, 7 दिन या कहीं पूरे 10 दिन तक विराजते हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन ही खत्म होता है और इस बार अनंत चतुर्दशी 12 सितंबर को है।

क्या है 'विसर्जन'?

'विसर्जन' शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है कि 'पानी में विलीन होना', ये सम्मान सूचक प्रक्रिया है इसलिए घर में पूजा के लिए प्रयोग की गई मूर्तियों को विसर्जित करके उन्हें सम्मान दिया जाता है।

अनंत चतुर्दशी

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाता है। इस दिन अनंत के रूप में हरि की पूजा होती है। पुरुष दाएं तथा स्त्रियां बाएं हाथ में अनंत धारण करती हैं। अनंत राखी के समान रूई या रेशम के कुंकू रंग में रंगे धागे होते हैं और उनमें चौदह गांठे होती हैं। इन्हीं धागों से अनंत का निर्माण होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+