नेपाल में रद्द हुआ सलमान खान का शो, इस नेता की धमकी के बाद लिया गया फैसला!
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर दबंग यानी की सलमान खान के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है। उनका 'दा-बंग टूर टू नेपाल' रद्द कर दिया गया है। यह 10 मार्च को होने वाला था। इस प्रोग्राम को रद्द करने के पीछे वजह बताई जा रही है नेता की धमकी। दरअसल ऐसी खबर है कि नेपाल में सत्तारूढ़ सीपीएन-माओवादी सेंटर से अलग हुए बिक्रम चंद बिप्लव ने इस आयोजन को रद्द करने की मांग की है। उनके दल सीपीएन-माओवादी ने धमकी दी थी कि अगर ये प्रोग्राम रद्द नहीं हुआ तो इसका परिणाम गलत होगा।

बॉलीवुड के सितारों के अलावा 110 नेपाली गायक भी बनते शो का हिस्सा
आपको बता दें कि काठमांडू के टुंडीखेल में होने वाले इस शो में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, कृति सैनन, प्रभुदेवा, डेजी शाह, मीत ब्रदर्स और मनीष पाल भी शामिल होने वाले थे। इस प्रोग्राम में बॉलीवुड के सितारों के अलावा 110 नेपाली गायक भी हिस्सा लेने वाले थे। इस भव्य शो के टिकट की कीमत 3000 से 30,000 रखी गई थी लेकिन फिलहाल अब ये शो नहीं हो रहा है। हालांकि, आयोजकों ने काठमांडू में यह भी कहा कि शो को बस टाला गया है। इसकी नई तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications