अपनी इस खास दोस्‍त के साथ फार्महाउस पर झाड़ू लगाते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो

अपनी इस खास दोस्‍त के साथ अपने फार्महाउस पर झाड़ू लगाते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के भााईजान एक्टर सलमान खान लॉकडाउन में लगातार सुर्खिंयां में बने हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में ही रह रहे हैं। वहीं से लगातार सलमान अब तब लाखों जरुरतमंदों को राशन बंटवा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को विश्‍व पर्यावरण दिवस पर वो अपने फार्महाउस में झाड़ू लगाते नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त वायरल हो रहा हैं। इसमें उनके अन्‍य दोस्‍तों के साथ सलमान की खास दोस्‍त भी झाड़ू लगाते नजर आ रही हैं।

सलमान खान का ये वीडियो हो रहा वायरल

सलमान खान का ये वीडियो हो रहा वायरल

लॉकडाउन के कारण सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में अपनी बहन अर्पिता, एक्टर आयुष शर्मा, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर के साथ रह रहे हैं। एक्टर का यह वीडियो वर्ल्‍ड एनवायरमेंट डे पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में सलमान खान पूरी टीम के साथ फार्म की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने अपने दोस्‍तों और कर्मचारियों के साथ मिलकर जमकर झाड़ू लगा कर फार्म हाउस को चकाचक साफ कर दिया। इसमें यूलिया भी उनका साथ दे रही हैं। वीडियो में यूलिया वंतूर भी झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    Salman Khan ने Iulia Vantur के साथ Panvel farmhouse में लगाया झाड़ू, Video हुआ Viral |वनइंडिया हिंदी
    वीडियो में सलमान की खास दोस्‍त भी आई नजर

    वीडियो में सलमान की खास दोस्‍त भी आई नजर

    सलमान खान और उनके दोस्‍त निसर्ग तूफान के बाद फार्म हाउस की रोड पर फैलरी गंदगी को साफ की। इस वीडियो को भाईजान ने खुद अपने इन्‍स्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया । वीडियो में, सलमान ने लंबे डेनिम शॉर्ट्स और एक मैचिंग टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। चक्रवात निसर्ग के बाद गिरे हुए पत्तों के ढेर को साफ कर रहे हैं। वीडियो में एक जगह उनकी ,खास दोस्‍त इयूलिया वंतूर को भी दिखाई देती है ।इससे पहले, इयूलिया ने कई तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें दिखाया गया था कि चक्रवात से सलमान का पनवेल फार्महाउस कैसे प्रभावित हुआ था। चित्रों और वीडियो को साझा करते हुए, उसने लिखा था: "... लेकिन फिर जीवन आगे बढ़ता है ... सूरज दोबारा उगता हैं ।" सलमान खान इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "स्वच्छ भारत।

    फैेस कर रहे जमकर तारीफ

    सलमान खान का वीडियो देख उनके फैन उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान और यूलिया के इस वीडियो पर फैन्स खूब अलग- अलग तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान हंसते हुए सबकी मदद करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा आपने अपने सफाई कर्मचारियों की मदद करके नेक काम किया।

    लॉकडाउन में सलमान बने गरीबों के मसीहा

    लॉकडाउन में सलमान बने गरीबों के मसीहा

    गौरतलब हैं कि कोरोना लॉकडाउन में जहां हर कोई अपने घरों में कैद रहा वहीं सलमान खान ने अपने फार्म हाउस में रहते हुए भी स्‍वयं को काफी व्‍यस्‍त रखा। लॉकडाउन 1 में पहले डेलीवेजेस वर्कस के एकाउंट में लाखों रुपये ट्रांसपर किया वहीं फार्म हाउस से जरुरतमंदों के लिए गाडि़यों में राशन भरवाकर हजारों भूखें परिवारों का पेट भरा। इतना ही नहीं हाल ही हाल ही में सलमान खान ने मुंबई में राशन बंटवाने के लिए एक वैन भी चलवाना शुरु की हैं। जो मुंबई के विभिन्‍न इलाकों में जाकर लोगों में राशन बांट रही है। सलमान खान ने लॉकडाउन में फार्महाउस पर रहते हुए दो गाने 'तेरे बिना' और 'भाई भाई' भी रिलीज किया. जहां तेरे बिना में सलमान एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के साथ नजर आए थे तो वहीं भाई-भाई के जरिए उन्होंने फैंस को ईद पर तोहफा दिया था। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+