हिट एंड रन केस: कोर्ट की कापी कहती है कि सलीम ने ड्राईवर से झूठ बुलवाया
मुंबई। आज एक बार फिर से सलमान खान कोर्ट परिसर में हैं, उन्हें बेल होगी या जेल फैसला थोड़ी ही देर में हो जायेगा लेकिन जो 2002 के हिट एंड रन केस में 6 तारीख को जज डी.डब्ल्यू. देशपांडे ने 240 पेज में सलमान के खिलाफ जो फैसला सुनाया है, उसके हिसाब से सलमान खान के पिता सलीम खान ने ड्राईवर अशोक सिंह से झूठ बुलवाया था।
कॉपी में लिखा है कि जब पहली बार मामले की सुनवायी हुई थी कि तो सीआरपीसी सेक्शन 313 के तहत आरोपी ने कहा था कि गाड़ी अलताफ चला रहा था लेकिन फिर अशोक सिंह के गाड़ी चलाने की बात कही गई। लेकिन अशोक सिंह ने खुद पर जिम्मेदारी तब ली जब सलीम खान (दोषी के पिता) ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था।
मालूम हो कि बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन केस मामले में पांच साल की सजा हुई है और हाईकोर्ट से उन्हें दो दिन की बेल मिली थी जिस पर आज हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।
सलमान खान केस के बारे में हर खबर पढिये हमारे फिल्मीबीट पोर्ट्ल में..













Click it and Unblock the Notifications