क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जेल से घर पहुंचते ही परिवार के साथ बालकनी पर आए सलमान, फैंस का किया शुक्रिया

Google Oneindia News

मुंबई। काला हिरण शिकार मामले में सुपरस्टार सलमान खान को आखिरकार राहत मिल गई। जोधपुर सेंशन कोर्ट ने आज सलमान की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी और सलमान को बेल मिल गई। बेल मिलने के बाद सलमान अब मुंबई अपने घर पहुंच चुके हैं। सलमान खान ने घर पहुंचकर अपने फैंस का शुक्रिया किया। लाखों-करोड़ों फैंस जिन्होंने सलमान के लिए दुआएं मांगी सलमान ने उनका धन्यवाद किया।

 सलमान ने फैंस को किया शुक्रिया

सलमान ने फैंस को किया शुक्रिया

जेल से निकलकर अपने घर पहुंचने के बाद सलमान खान ने बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस का शुक्रिया किया। सलमान नवे हाथ हिलाकर लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने इशाकों में अपने फैंस ने कहा कि अब वो घर जाकर सो जाएं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ था। पिता सलीम खान, मां, बहन सब उनके साथ खड़े थे। सलमान ने हाथ हिलाकर लोगों का धन्यवाद किया।

 बॉलीवुड का मिला साथ

बॉलीवुड का मिला साथ

जोधपुर की कोर्ट ने 20 साल पुराने मामले में सलमान को 5 साल जेल की सजा सुनाई है। जिसके बाद सेंशन कोर्ट से उन्हें दो दिन बाल जमानत मिली। इस दौरान सलमान को पूरे बॉलीवुड का साथ मिला। कई फिल्मी सितारे उनके साथ खड़े नजर आएं। एक बार फिर से उनकी करीबी दोस्त कैटरीना कैफ सलमान के परिवार के साथ दिखीं। सलमान के मुंबई पहुंचने के बाद कैटरीना फौरन उनसे मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गई। वहीं सजा के ऐलान से पहले वो सलमान की बहन अर्पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंची थीं।

 साथ खड़ी रहीं दोनों बहनें

साथ खड़ी रहीं दोनों बहनें

जहां सलमान को उनके करोड़ों फैंस और बॉलीवुड का साथ मिला तो वहीं उनकी दोनों बहनें उनकी थाल बनीं नजर आईं। अलवीरा और अर्पिता लगातार उनके साथ जोधपुर में बनी रही। मुश्किल वक्त में दोनों बहनें सलमान के साथ खड़ी रहीं। भाई को जेल से निकालने के लिए अलवीरा लगातार वकीलों से संपर्क में रहीं और आखिरकार वो कामियाब रही। जमानत के बाद दोनों बहनों के चेहरे पर वो खुशी साफ-साफ दिखी।

English summary
Salman Khan and His family thanks to fans from Galaxy Apartment Balcony.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X