लता मंगेशकर की तरह गाने वाली रानू अब नहीं रहेंगी रेलवे स्टेशन पर, सलमान देंगे 50 लाख का घर!

नई दिल्ली। अपनी खूबसूरत आवाज में गाना गाकर रातोंरात लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हुई पश्चिम बंगाल की रानू मंडल को सलमान खान ने एक खास गिफ्ट दिया है। खबर है कि सलमान खान ने रानू को एक घर दिया है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख है। इतना ही नहीं समलान दंबग-3 में रानू की आवाज में एक गाना भी चाहते हैं। इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक ये चर्चा जरूर है।

 रेलवे स्टेशन पर रहती थीं रानू

रेलवे स्टेशन पर रहती थीं रानू

रानू मंडल एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट भरती थीं। उनका गाना गाते हुए 2 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मशहूर हुआ तो फिल्मों से जुड़े लोगों का ध्यान उन पर गया है। इसी में ये चर्चा है कि अब उनको स्टेशन पर नहीं लरहना होगा क्योंकि सलमान उनको घर देंगे।

 हिमेश रेशमिया ने रिकॉर्ड कराया गाना

हिमेश रेशमिया ने रिकॉर्ड कराया गाना

लता मंगेशकर के मशहूर गाने 'एक प्यार का नगमा है' गाकर इंटरनेट सेन्सेशन बनीं रानू मंडल को कुछ टीवी शो में भी दिख चुकी हैं। रानू ने हाल ही में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने फिल्म 'हैपी हार्डी ऐंड हीर' के लिए 'तेरी मेरी कहानी' गाना गाया है। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

 वायरल वीडियो ने बदली जिंदगी

वायरल वीडियो ने बदली जिंदगी

रानू पश्चिम बंगाल के राणाघाट की रहने वाली हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर गाने गाकर वो पेट भरती थीं। गाना सुनकर लोग दस-पांच रुपए उनको दे जाते थे, जिससे वो खाना ले लेती थीं। अतींद्र नाम के शख्स ने गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो उनकी जिंदगी में बदलाव आया और वो आज फिल्म के लिए गा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+