जब मिले दो मोस्ट वॉन्टेड बेचलर्स सलमान खान और नरेंद्र मोदी

Salman Khan
अहमदाबाद। मकर संक्रांति के अवसर पर अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। आप जानते ही होंगे कि मोदी कुंवारे हैं और पीएम पद के लिये उनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस महोत्सव की रौनक तब और बढ़ गई, जब बॉलीवुड के मोस्ट वॉन्टेड बेचलर सलमान खान पहुंच गये। जरा सोचिये तब क्या हुआ होगा जब देश के दो मोस्ट वॉन्टेड बेचलर एक मंच पर आ गये?

मोदी के कार्यक्रम में सलमान के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग ख‍िलख‍िला उठे। मोदी ने तुरंत ट्वीट किया- उत्तरायण मना रहा हूं और मेरे साथ सलमान खान हैं। उसके बाद उन्होंने सलमान खान के संग तस्वीर ट्वीट की, जो इस लेख में हमने ऊपर लगायी भी है। मोदी की खुशी आसमान पर थी, क्योंकि यह कार्यक्रम गंगा-जमुनी संस्कृति को चरितार्थ कर रहा था। दोनों ने गुजराती भोज का लुत्फ उठाया और फिर मीडिया से मुखातिब हुए।

मोदी हैं गुड मैन: सलमान

सलमान ने हा कि देश को इस समय एक अच्छे नेतृत्व की जरूरत है, हम सब परेशान हैं और देश परेशान है। मेरी राय में नरेंद्र मोदी इज गुड मैन और मैं इस गुड मैन के साथ इस समय खड़ा हूं। बाकी के राजनीतिक दल नाराज न हो जायें, इसलिये सलमान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि देश को एक बेस्ट मैन की जरूरत है। सलमान ने कहा, "हर संसदीय क्षेत्र में एक बेस्ट मैन या विमेन जरूर होती है। आप लोगों के लिये यहां पर बेस्ट मैन नरेंद्र मोदी हैं और मेरे लिये मेरी कंस्टीट्युएंसी में प्रिया दत्त बेस्ट हैं।"

सलमान का यह बयान पूरी तरह राजनीतिक था और यह साफ झलक रहा था कि वो किसी भी हाल में मुलायम सिंह यादव, राहुल गांधी या अन्य किसी नेता का दिल नहीं तोड़ना चाहते। खैर इसमें भी कोई शक नहीं कि सलमान खान का साथ मिलने से मोदी के वोटबैंक को अलग ही मजबूती मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+