'राधे' में सलमान खान ने दिशा पाटनी के संग किया किसिंग सीन, 32 साल पहले इस एक्ट्रेस को ऑनस्क्रीन किया था kiss
मुंबई, अप्रैल 22: बॉलीवुड एक्टर सलमान फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का लंबे समय से दर्शकों को इंतजार था। फाइनली फिल्म मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज किया। सलमान ख़ान स्टारर इस बिग बजट फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होने लगा। इसकी खास वजह है कि इस फिल्म में सल्लू भाई दिशा पाटनी को किस देते नजर आ रहे हैं। किसिंग सीन देकर सलमान खान ने सालों पुराना अपना कमिन्टमेंट तोड़ दिया है। 32 साल पहले सलमान खान एक फिल्म में किसिंग सीन दिया था। आइए जानते हैं कौन सी थी वो फिल्म और कौन सी थी वो एक्ट्रेस जिसके साथ सलमान ने किसिंग सीन दिया था। साथ ये भी जानते है कि आखिर सलमान खान क्यों फिल्म में किसिंग देने से बचते रहे हैं?

राधे में सलमान का किस देते हुए देख फैंस हुए हैरान
पहले बता दें गुरुवार को राधे के ट्रेलर में सलमान खान का डॉयलॉाग्स और जबरदस्त एक्शन सीन है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं फिल्म में सलमान खान फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सीन देखकर सलमान के फैंस हैरान है क्योंकि सलमान खान ने ऐसा करके अपना सालों पुराना कमिटमेंट को तोड़ दिया है। हालांकि ये कमिटमेंट सलमान खान खुद से किया था।

किसिंग सीन नहीं देते सलमान खान
सलमान खान के फैंस को पता है कि उनके हीरो किसिंग सीन ऑनस्क्रीन कभी नहीं देते हैं। आप सलमान खान की सारी मूवी पर नजर डाले तो वो किसी भी फिल्म में किस करते हुए नजर नहीं आएंगे। जबकि एक्टर सलमान खान ने एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में करके लाखों सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। राधे के ट्रेलर में सलमान खान को दिशा को किस करते हुए देखकर उनके फैंस इसीलिए अचंभित है।

सलमान खान ने किसिंग सीन न देने के पीछे बताई थी ये वजह
सलमान खान ने एक बार अपने इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वो फिल्मों में किसिंग सीन क्यों नहीं देते? तब सलमान खान ने बताया था कि उन्हें ऐसे सीन असहज लगते हैं। यहीं कारण है कि फिल्म में एक्ट्रेस को किस नहीं करते हैं।

32 साल पहले सलमान खान ने इस एक्ट्रेस के साथ किया था ऑनस्क्रीन KISS
हालांकि आज से 32 साल पहले 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ सलमान खान ने किसिंग सीन किया था। जो काफी पॉपुलर हुआ था लेकिन वो किसिंग सीन आखिरी था इसके बाद सलमान ने ठान ली कि वो ऐसे सीन नहीं देंगे। लेकिन इतने सालों बाद राधे में सलमान खान ने दिशा के साथ किसिंग सीन दिया।

सलमान खान ने मैंने प्यार किया के किसिंग सीन के बारे में बताई थी ये बात
कुछ समय पहले सलमान खान ने मैंने प्यार किया में भाग्यश्री के साथ किए गए किसिंग सीन का पूरा वाकया शेयर किया था। सलमान ने बताया था, ‘मुझे, भाग्यश्री और सूरज बड़जात्या को इस फिल्म (मैंने प्यार किया) में रोल करने की जरूरत थी। उसमें मैंने और भाग्यश्री ने एक दूसरे किस किया था, लेकिन इस सीन में हम दोनों के बीच में एक ग्लास था। सलमान खान ने तब ये भी कहा था अगर तब मुझे लगा कि अगर एक बाद पर्दे पर किसिंग सीन कर लिया तो किसी डॉयरेक्टर को मना नहीं कर पाऊंगा इसलिए मैंने डिसाइड कर लिया कि अब कभी ऑनस्क्रीन किसिंग सीन नहीं दूंगा। लेकिन राधे में सलमान खान ने अपना कमिंटमेंट तोड़ते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications