कब, कहां, कैसे और किससे शादी करने वाले हैं सलमान खान, जानने के लिए जरूर देखें ये Video
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' यानी कि सलमान खान की शादी कब होगी, किससे होगी, कहां होगी, ये एक जटिल प्रश्न हैं, जिसका जवाब ना जाने कब से खोजा जा रहा है, खुद सलमान खान भी इस सवाल को सुनकर काफी बोर हो गए हैं और इसी वजह से अब उन्होंने खुद इन सारे सवालों का अंत करने का फैसला किया है और अब वो बहुत जल्द लोगों को ये बताने वाले हैं कि वो कब-कहां-कैसे और किससे शादी करने वाले हैं।

सलमान खान का वीडियो हुआ लीक
दरअसल हम ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 9' के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है, जिसमें शो के निर्माता सलमान खान खुद का ही मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं, वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि टीवी पर खबरें चलती हैं कि सलमान ने अपनी शादी की तारीख अनाउंस की ...अपनी शादी के सवाल पर सलमान फिर भड़के रिपोर्टर पर, क्या सलमान की अगली फिल्म होगी उनकी किसी एक्स के साथ? कौन है वो बदनसीब जो है सलमान का असली प्यार? इतने सारे सवाल और कोई जवाब नहीं। सोच रहा हूं कि अब इन तमाम सवालों के तमाम जवाब दे ही दूं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सलमान का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खास सुर्खियां बटोर रहा है, सलमान के इस वीडियो के सामने आने के बाद 'डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 9' को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है, सलमान खान पहली बार इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो में बतौर जज रवीना टंडन और अली अब्बास जफर के नाम की पुष्टि हो रही है।

'नच बलिए' शो के निर्माता हैं सलमान खान
इस बार के शो का कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग है, जिसके कारण इस शो का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है, शो की कास्टिंग लगभग पूरी हो गई है, हालांकि अब भी इस शो में कौन-कौन से सेलेब्रीटीज हिस्सा लेंगे उस पर सस्पेंस बरकरार है, जल्द ही ये शो स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला है।

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी थे पिछले साल के विजेता
मालूम हो कि 'नच बलिए 8' सीजन को विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी ने जीता था, हालांकि इस बार ये देखना होगा कि कौन इस शो को जीतकर ये खिताब अपने नाम करता है, खबर है कि इस बार शो में उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ तो वहीं रेस्लर गीता फोगाट अपने पति के साथ नजर आ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications