क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

रिहाई के बाद घर पहुंचे सलमान, सलीम खान बोले- आज बेहद खुश

Google Oneindia News

जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा काट रहे सलमान खान को शनिवार को जोधपुर से सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई। मामले की सुनवाई करते हुए जज आरके जोशी ने सलमान खान को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। इसके बाद सलमान खान निजी विमान से मुंबई पहुंचे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान पिछले 48 घंटे से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद थे। सलमान खान को दो दिन पहले काला हिरण मामले में कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी।

Newest First Oldest First
8:19 PM, 7 Apr

सलीम खान ने कहा- सलमान के घर लौटने से बेहद खुश।
8:19 PM, 7 Apr

50 घंटे जेल में बिताने के बाद घर पहुंचे सलमान खान।
7:46 PM, 7 Apr

मुंबई पहुंचे सलमान एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रवाना।
7:46 PM, 7 Apr

मुंबई पहुंचे सलमान खान, दोनों बहनें और बॉडीगार्ड शेरा भी साथ।
6:14 PM, 7 Apr

चार्टेड प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हुए सलमान
5:44 PM, 7 Apr

जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे सलमान खान, शेरा साथ में मौजूद।
5:41 PM, 7 Apr

बड़ी तादाद में सलमान के समर्थक भी बाइकों पर जोधपुर की सड़कों पर।
5:39 PM, 7 Apr

जेल से बाहर निकले सलमान खान, भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट के लिए निकले।
5:29 PM, 7 Apr

डीसीपी जोधपुर ने बताया, जेल से एयरपोर्ट तक की सुरक्षा पुख्ता कर भेजे जाएंगे सलमान।
5:27 PM, 7 Apr

जेल में सलमान की रिहाई की प्रकिया पूरी हुई, कुछ ही देर में छूटेंगे।
5:10 PM, 7 Apr

सलमान को मुंबई लाने के लिए जोधपुर पहुंचा चुका है चार्टेड प्लेन।
5:09 PM, 7 Apr

जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचे कोर्ट के फैसले के कागज।
4:46 PM, 7 Apr

5:10 बजे सलमान खान का चार्टर्ड प्लेन जोधपुर लैंड करेगा, जिससे वह मुंबई रवाना होंगे। (मीडिया रिपोर्ट्स)
4:32 PM, 7 Apr

सलमान खान को कोर्ट से बेल मिलते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के संदेशों का सिलसिला शुरू हुआ।
3:57 PM, 7 Apr

जमानत के लिए सलमान खान को 25-25 हजार के 2 बॉन्ड भरने होंगे।
3:56 PM, 7 Apr

कोर्ट की परमिशन के बिना सलमान खान देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं: वकील
3:55 PM, 7 Apr

सलमान को 7 मई को फिर से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा: बिश्नोई समुदाय के वकील
3:53 PM, 7 Apr

सलमान खान के घर के बाहर जमा हुए फैन्स।
3:36 PM, 7 Apr

सलमान खान की रिहाई के कागज तैयार, कुछ देर में जेल पहुंच जाएंगे जमानत के कागजात।
3:11 PM, 7 Apr

शाम तक हो जाएगी सलमान खान की जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहाई।
3:03 PM, 7 Apr

सलमान खान को लगभग 48 घंटे के जमानत मिल गई।
3:01 PM, 7 Apr

कोर्ट ने सलमान खान को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी।
2:59 PM, 7 Apr

सलमान खान को मिली जमानत।
1:58 PM, 7 Apr

सलमान खान की बहन अलवीरा फिर से सेशंस कोर्ट पहुंचीं।
1:56 PM, 7 Apr

सलमान खान की जमानत पर फैसला तीन बजे आएगा।
1:55 PM, 7 Apr

थोड़ी देर में जोधपुर सेशंस कोर्ट में सलमान खान की जमानत पर फैसला सुनाया जा सकता है।
11:23 AM, 7 Apr

सलमान खान की बहन अर्पिता ने कोर्ट जाने के पहले मंदिर में मत्था टेका।
11:21 AM, 7 Apr

जेल में सलमान खान को सुनवाई पूरी होने की खबर दे दी गई है: मीडिया रिपोर्ट्स
11:19 AM, 7 Apr

सलमान खान को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है: जेल प्रशासन
11:16 AM, 7 Apr

जज जोशी ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा है, 2 बजे के बाद सुनाएंगे बेल पर फैसला।
READ MORE

Comments
English summary
Salman Khan blackbuck poaching case bail hearing live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X