बिग बॉस -15 में नजर आ सकती हैं 'तेरे नाम' की ये एक्ट्रेस, खुद सलमान खान ने किया अप्रोच

मुंबई, जून 4: टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी बिग बॉस के फैंस 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन के कंटेस्टेंट को लेकर लगातार कई नाम सामने आ रहे हैं। हम आपको लगातार उन नामों से अपडेट कर रहे हैं जिन पर बिग बॉस 15 के लिए विचार किया जा रहा है। ऐसे में एक नया सामने आ रहा है। नया नाम बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला का है। कहा जा रहा है कि भूमिका चावला को बिस बॉस के लिए खुद सलमान खान की ओर से अप्रोच किया गया है।

मेकर्स ने भूमिका चावला को किया एप्रोच

मेकर्स ने भूमिका चावला को किया एप्रोच

स्पॉटबॉय वेबसाइट के मुताबिक, निर्माता इस सीजन में भूमिका चावला को लेने के लिए उत्सुक हैं। अभिनेत्री से इसके लिए पहले ही संपर्क किया जा चुका है और चर्चा चल रही है। भूमिका के साथ, कुछ और बॉलीवुड चेहरों को इस साल कास्टिंग कॉल मिली है। साउथ की सबसे सफल अभिनेत्री मानी जाने वाली भूमिका ने बॉलीवुड में भी कई सफल फिल्मों में काम किया है। जिसमें तेरे नाम, रन और दिल ने जिसे अपना कहा के नाम शामिल हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार जी-5 की वेब सीरीज भ्रम में कल्कि कोचलिन और संजय सूरी के साथ देखी थीं।

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा भी आ सकती हैं

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा भी आ सकती हैं

टीवी शो 'बिग बॉस 15' के लिए मेकर्स कई सेलेब्स से संपर्क कर रहे हैं। 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा को भी शो में शामिल होने का ऑफर आया है। एक्ट्रेस शो को लेकर रोमांचित हैं और एक इंटरव्यू में शो जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, मुझे बीते चार सालों से बिग बॉस में जाने का ऑफर आ रहा है। मुझे इस साल भी ऑफर मिला है, लेकिन हर बार मैं इसके लिए मना कर देती थी, क्योंकि मुझे लगता था कि शायद मैं यह शो न जीत पाऊं। मुझे बाहरी दुनिया से संपर्क किए बिना, एक जगह कैद रहना मुश्किल लग रहा था। लेकिन मौजूदा परिस्थियों ने मुझे ऐसे माहौल में रहना सिखा दिया है।

ये स्टार भी आ सकते है बिग बॉस के इस सीजन में

ये स्टार भी आ सकते है बिग बॉस के इस सीजन में

बिग बॉस 15' को लेकर चर्चा है इसमें रिया चक्रवर्ती के अलावा 'कसौटी जिंदगी के 2' फेम पार्थ समथान , 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक का रोल प्ले करने वाले एक्टर मोहसिन खान भी नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन सिलेब्रिटीज के अलावा मेकर्स ने 'नागिन 4' स्टार निया शर्मा, दिशा परमार और एक्टर कृष्णा अभिषेक को भी अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक किसी भी सिलेब्रिटी ने इस ओर कोई पुष्‍ट‍ि नहीं की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+