हिट एंड रन केस: सलमान खान सभी आरोपों से बाइज्ज़त बरी
मुंबई। 'हिट एंड रन' केस में सलमान खान की अपील पर बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने सलमान खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। 'हिट एंड रन' केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का 13 साल बाद फैसला आया है। मामले में दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला लिखते वक्त कहा कि जो सबूत पेश किए गए हैं वो पर्याप्त नहीं है। उन सबूतों के आधार पर सलमान खान को दोषी नहीं करार दिया जा सकता।

इस हादसे में नुरुल्ला शरीफ की मौत हो गई थी। अब्दुल शेख, मुस्लिम शेख, मुन्नू खान और मुहम्मद कलीम घायल हो गए थे। ये सब बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे थे। सलमान ने सुबह सरेंडर किया था। पुलिस स्टेशन से ही उनकी जमानत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications