एशिया के केवल इस देश में 2020 में कम हो जाएगी सैलरी, जानिए भारत का हाल
नई दिल्ली। हाल ही में एक रिपोर्ट जारी हुई है। जिसमें ये बताया गया है कि एशिया के किस देश में अगले साल यानी साल 2020 में लोगों का वेतन बढ़ेगा और कहां कम होगा। रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत के जिस देश की हालत इस मामले में सबसे खराब रहेगी, वो है पाकिस्तान।

पाकिस्तान इस क्षेत्र में इकलौता ऐसा देश होगा, जहां लोगों की सैलरी में साल 2020 में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर अगर भारत की बात करें, तो यह देश अगले साल वेतन में बढ़ोतरी के मामले में दुनिया में शीर्ष स्थान पर है। ये रिपोर्ट मोबिलिटी कंसल्टेंसी ईसीएल इंटरनेशनल ने जारी की है।

पाकिस्तान में कम होगा वेतन
ईसीएल इंटरनेशनल ने अपनी सैलरी ट्रेंड रिपोर्ट में कहा है कि बढ़ती महंगाई और रुपये के अवमूल्यन के कारण साल 2020 में पाकिस्तान के लोगों के वेतन में गिरावट की संभावना है। यहां कर्मचारियों का वेतन मौजूदा साल की तुलना में काफी कम हो जाएगा। ईसीएल इंटरनेशनल के क्षेत्रीय निदेशक एशिया ली क्वेन का इस मामले में कहना है कि पाकिस्तान में वेतन में औसत बढ़ोतरी माइनस तीन फीसदी की होगी, यानी कर्मचारी बीते साल की तुलना में कम वेतन पाएंगे।

भारत एशिया में शीर्ष पर
ली क्वेन का कहना है कि पाकिस्तान में जो वेतन में मामूली बढ़ोतरी होगी भी वह भी महंगाई के आगे टिक नहीं पाएगी। इसका अगले साल 13 फीसदी तक रहने का अनुमान है। हालांकि ऐसा एशिया के अन्य देशों में नहीं होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल वेतन वृद्धि की बात करें तो भारत एशिया में इस मामले में शीर्ष पर है। अब अगले साल 2020 में यह वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर होगा।

वेतन में होगी वृ्द्धि
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल भारत में कर्मचारियों की औसत वेतन वृद्धि 5.4 फीसदी होगी। जो कि हांगकांग में होनी वाली वेतन वृद्धि से चार गुना अधिक है। हालांकि भारत में भी महंगाई 2019 की तुलना में अगले साल कुछ बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था के सुस्त रहने की संभावना है। लेकिन फिर भी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। वहीं अगर चीन की बात करें तो यहां अगले साल कर्मचारियों के वेतन में 3.6 फीसदी की ही बढ़ोतरी होगी, जबकि ग्रेट ब्रिटेन में कमी देखी जाएगी।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं?












Click it and Unblock the Notifications