क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

साक्षी धोनी ने शेयर की स्कूल की सहेलियों के साथ तस्वीर, पहचान नहीं पाएंगे

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। साक्षी की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो साक्षी के स्कूल के वक्त की है, जिसमें वो अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। एकबार तो फोटो देखने पर पांच लड़कियों की इस तस्वीर में साक्षी पहचान में ही नहीं आ रही हैं।

साक्षी ने तस्वीर के साथ लिखा गोल्डन डेज

साक्षी ने तस्वीर के साथ लिखा गोल्डन डेज

साक्षी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में साक्षी के साथ उनके स्कूल की चार दोस्त और नजर आ रही हैं। फोटो में साक्षी और उनकी फ्रेंड सफेद सूट, नीले स्वेटर और ग्रीन दुपट्टे में हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए साक्षी धोनी ने लिखा, Golden Days!

फैंस को पसंद आ रही है तस्वीर

फैंस को पसंद आ रही है तस्वीर

साक्षी धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया यूजर को खूब पसंद आ रही है। महज चार घंटे में तस्वीर पर एक लाख 25 हजार लाइक हैं। वहीं कमेंट भी इस पर खूब आ रहे हैं। लोग साक्षी की फोटो देख अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहे हैं।

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी 19,990 प्रतिमाहडाक विभाग में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी 19,990 प्रतिमाह

सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं साक्षी

सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं साक्षी

साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने रांची में बिजली कटने को लेकर ट्वीट कर दिया था। जिसकी काफी चर्चा हुई थी। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की है। साक्षी ने औरंगाबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमैंट किया है।

बाहुबली में पागल सांड को पटकने वाले भल्लालदेव की हुई ऐसी हालत, पहचानना मुश्किलबाहुबली में पागल सांड को पटकने वाले भल्लालदेव की हुई ऐसी हालत, पहचानना मुश्किल

Comments
English summary
Sakshi Dhoni share school time picture
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X