'अब नहीं पकड़ा जाऊंगा...' साहिल को था खुद की चालाकी पर भरोसा, लेकिन ये एक गलती पड़ गई भारी
Sahil Sakshi news: साक्षी की हत्या के आरोपी साहिल ने पहले चाकू को ठिकाने लगाया और फिर अपना फोन बंद किया। वो मान चुका था कि अब वो नहीं पकड़ा जाएगा। लेकिन, उसकी सारी चालाकी धरी रह गई।

Sahil and Sakshi news: देश की राजधानी दिल्ली उस वक्त शर्मसार हो गई, जब शाहबाद डेरी इलाके में एक शख्स ने रविवार रात को एक नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सोमवार को घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई और इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्पेशल टीमें बनाकर आरोपी को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।
साहिल नाम का ये शख्स, साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की हत्या करने के बाद बुलंदशहर जाकर छिप गया था और अपना फोन भी बंद कर लिया था। हालांकि उसकी एक गलती ने उसकी सारी चालाकी पर पानी फेर दिया और पुलिस ने उसे धर-दबोचा। दरअसल जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने सबसे पहले उसका फोन सर्विलांस पर लगा दिया।
हत्या के बाद साहिल ने क्या क्या किया?
पुलिस के मुताबिक, साक्षी का मर्डर करने के बाद साहिल यहां से सीधे दिल्ली के रिठाला पहुंचा और सबसे पहले हत्या में इस्तेमाल चाकू को ठिकाने लगाया। इसके बाद उसने बस पकड़ी और बुलंदशहर में रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार के यहां पहुंच गया। साहिल अपना फोन पहले ही स्विच ऑफ कर चुका था, इसलिए पुलिस को उसे खोजना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा था।
साहिल के शातिर दिमाग पर भारी पड़ी दिल्ली पुलिस
लेकिन, कहते हैं ना कि शातिर से शातिर अपराधी भी कोई ना कोई गलती जरूर करता है। साहिल ने भी एक गलती की, बुलंदशहर पहुंचकर उसे लगा कि अब वो नहीं पकड़ा जाएगा और उसने अपने पिता से बात करने के लिए अपना फोन ऑन किया। इधर जैसे ही उसका फोन ऑन हुआ, पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और साहिल को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम रवाना हो गई। और, कुछ घंटों के बाद साहिल पुलिस की गिरफ्त में था।
साक्षी की पोस्टमार्टम में क्या बताया गया
वहीं, सोमवार को आई साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर पता चला कि चाकू से गोदने के बाद उसके सर को पत्थर की एक पटिया से कुचला गया था। हालांकि अभी विस्तृत रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस का कहना है कि साहिल साक्षी के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद गुस्साए
साहिल वार करता रहा, लेकिन किसी ने साक्षी को नहीं बचाया
दूसरी तरफ इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी कई सवाल खड़े कर रही है। दरअसल, जिस समय साहिल चाकू से साक्षी पर वार कर रहा था, उस दौरान वहां से कई लोग गुजरे, लेकिन किसी ने भी साक्षी को बचाने की कोशिश नहीं की। आखिर ऐसा क्यों हुआ? फिलहाल दिल्ली पुलिस ने साहिल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है और कहा है कि वो मामले में साक्ष्य जुटाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।












Click it and Unblock the Notifications