क्या इमरती देवी को 'आइटम' कहना MP में कांग्रेस की हार की वजह बनी? नेता सज्जन सिंह ने दिया ये जवाब
क्या इमरती देवी को 'आइटम' कहना MP में कांग्रेस की हार की वजह बनी? नेता सज्जन सिंह ने दिया ये जवाब
भोपाल: मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस अपनी हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एमपी उपचुनाव में 28 सीटों में से कांग्रेस ने सिर्फ 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसी बीच कांग्रेत नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर एमपी की मंत्री इमरती देवी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि इमरती देवी जलेबी बन गई हैं। जब सज्जन सिंह वर्मा से पूछा गया कि कमलनाथ द्वारा इमरती देवी को 'आइटम' कहना MP में कांग्रेस की हार की वजह तो नहीं बनी? इसका जवाब देते हुए सज्जन सिंह वर्मा बोले, ''अगर इमरती देवी पर 'आइटम' टिप्पणी ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया होता तो, खुद इमरती देवी को चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ता। इमरती देवी जलेबी बन गई हैं।''
Recommended Video

इमरती देवी का बीजेपी ने किया सफाया
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी ने ईवीएम का जादू चलाया और जीत दर्ज कराई। बीजेपी का टारगेट 9 सीटें थी। बीजेपी जिसे हराना चाहती थी, जो उनके लिए सूतक थे, जैसे इमरती देवी, जो कहीं ना कहीं गले की हड्डी बनी। एदल सिंह कंसाना भी कहीं ना कहीं परेशानी का सबब बनते तो ऐसे लोगों को बीजेपी ने सफाया करवा दिया है। बीजेपी ने टारगेट और प्लानिंग के तहत सत्ता में बैठी है।
इमरती देवी मध्य प्रदेश के डबरा विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार थीं। इमरती देवी को यहां कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश राजे ने हराया है। सुरेश राजे इमरती देवी के रिश्तेदार भी लगते हैं।
सज्जन सिंह वर्मा का EVM को लेकर बड़ा दावा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी को एक कंपनी ने ईवीएम को हैक कर 28 सीटों पर जीत दिलाने का वादा किया था। लेकिन हमारी पार्टी ने गलत ऑफर को ठुकरा दिया था...क्योंकि कांग्रेस अपनी नीतियों और अपने दम पर सत्ता में आना चाहती है।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वो पहली बार उपचुनाव के नतीजों से निराश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार की वजह ईवीएम है, जैसा कि दिग्विजय सिंह ने पहले भी बोला था। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने एमपी उपचुनाव में हार के बाद दावा किया था कि ईवीएम टेंपर प्रूफ नहीं है।
-
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications