महराष्ट्र बोर्ड का आया रिजल्ट, ये हीरोइन भी हुई 10वीं पास

मराठी फिल्म सैराट से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री रिंकू राजगुरू ने एक भी दिन स्कूल न जाते हुए 66.40 प्रतिशत मार्क्स लाकर दसवीं की परीक्षा पास की है।

सोलापुर। मराठी फिल्म सैराट से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री रिंकू राजगुरू ने एक भी दिन स्कूल न जाते हुए 66.40 प्रतिशत मार्क्स लाकर दसवीं की परीक्षा पास की है। रिंकू ने फिल्म सैराट में आर्ची का रोल निभाया था जिसके बाद वो काफी मशहूर हो गईं है। फैन्स की वजह से रिंकू दसवीं क्लास में रेग्युलर अटेंड नहीं कर सकी थी। सैराट की हीरोइन अपने असली नाम रिंकू की बजाय आर्ची नाम से ज्यादा जाती है।

महराष्ट्र बोर्ड का आया रिजल्ट, यह हीरोईन भी हुई 10वीं पास

रिंकू राजगुरू अकलूज के जिजामाता कन्या विद्यालय से पढाई कर रही थी। सैराट फिल्म ने सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं पूरे भारत में काफी प्रसिद्धी प्राप्त की थी। नौवीं में आर्ची को 84 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। लेकिन फैन्स की वजह से स्कूल से उन्होंने अपना नाम कटवा लिया था। आर्ची जहां जाती थी, वहां उसे देखने के लिए फैन्स की भीड़ पहुंच जाती थी। जिसकी वजह से आर्ची का स्कूल जाना दुभर हो गया था।

रिंकू जब आठवीं में तभी उसे सैराट फिल्म का ऑफर आया था, फिल्म की शूटिंग की व्यवस्था के बावजूद पढ़ाई को कभी नजरअंदाज नहीं करनेवाली आर्ची के दसवीं के रिजल्ट पर सभी का ध्यान था। आठवीं क्लास के दौरान सैराट की शूटिंग शुरू की थी और जब नौवीं क्लास में थी तो सैराट फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने इतनी लोकप्रियता हासिल की थी, इस फिल्म के डॉयलाग और डांस बॉलीवुड में भी काफी प्रसिद्ध हुए थे। यहां तक बॉलीवुड के स्टार भी सैराट फिल्म के प्रसिद्ध गाने झिंग झिंगाट में नचाने के लिए बेकरार दिखें। फिल्म की लोकप्रियता के चलते आर्ची दसवीं में एक भी दिन क्लास नहीं जा सकी। एक्सटर्नल ही दसवीं की परीक्षा देने के बावजूद सबकी चहेती आर्ची ने दसवीं में 66.40 प्रतिशत लाकर पास हो गई।

आर्ची के मार्क्स
मराठी - 83/100
हिंदी - 87/100
गणित - 48/100
इंग्रजी - 59/100
विज्ञान - 42/100
समाजशास्त्र - 50/100

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+