क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नौसैनिक ने करवाया सेक्स चेंज, अब भुगतना होगा खामियाजा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। इंडियन नैवी में एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक नौसैनिक अपना सेक्स चेंज कर महिला बन गया है। नाविक के सेक्स चेंज कराने के बाद इंडियन नैवी थोड़ी हैरान भी है क्योंकि ऐसा केस पहली बार हुआ है। हालांकि, अब नैवी के सीनियर अधिकारी सेक्स चेंज करने वाले नाविक को अपने पद से बर्खास्त करने का विचार कर रहे हैं।

नौसेनिक ने करवाया सेक्स चेंज, अब भुगतना होगा खामियाजा

नौसेना के अनुसार, नाविक ने नियम-कानून तोड़े हैं, इस वजह से उनकी सेवाओं को समाप्त किया जाएगा। नाविक ने सात साल पहले एक पुरुष के रूप में नौसेना में शामिल हुए थे। यह घटना विशाखापट्टनम की है।

नौसेना के अनुसार, नाविक ने मुंबई से अपना सेक्स चेंज करवाकर अब महिला बना गया है। नौसेना ने बताया कि नाविक ने महिला की तरह महसूस होने के चलते यह फैसला लिया। हालांकि, भले ही नौसेना इस नाविक को बर्खास्त करने का फैसला लेने का विचार कर रही है लेकिन नाविक अपने सेक्स चेंज को लेकर खुश है।

सूत्रों के अनुसार, 'इस तरह के सेक्स-परिवर्तन ऑपरेशन या सशस्त्र बलों में ट्रांसजेन्डर लोगों से निपटने के लिए कोई विशेष नियम नही है। वहीं, गहन विचार के बाद कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मेडिकल टेस्ट और अन्य कार्यवाही के बाद नौसेना ने नाविक को बर्खास्त करने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, नाविक ने एक मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में सात साल पहले नौसेना ज्वॉइन की थी और उसके बाद उसकी शादी भी हो गई थी। नाविक का एक बच्चा भी है। अगर नाविक को सेवाओं से बर्खास्त किया जाता है तो उसे पेंशन और सुविधाएं भी नहीं मिलेगी।

Comments
English summary
Sailor becomes 'She' from 'He' by sex change, Indian Navy to discharge
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X