यौन उत्पीड़न का खुलासा कर रही महिलाओं का दर्द समझता हूं, मैंने भी झेला है: सैफ

मुंबई। सैफ अली खान ने मीटू कैंपेन के तहत अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा करने वाली महिलाओं का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वो उन महिलाओं के साथ खड़े हैं, जो अपने दर्द को साझा कर रही हैं, क्योंकि वह महिलाओं का दर्द समझते है। उन्होंने कहा कि कई बार आपके साथ ऐसा हो जाता है कि कई सालों के बाद भी वो आपको परेशान करता है।

हमें महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए

हमें महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए

सैफ ने कहा कि उन्होंने करीब 25 साल पहले उन्हें भी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था, यह सेक्सुअल नहीं था लेकिन मेरे लिए बहुत परेशान करने वाला था। 25 साल पहले जो हुआ मुझे आज भी गुस्सा दिलाता है। दूसरे के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है, हमें सबकी मर्जी और भावना का ध्यान रखना चाहिए। हमें महिलाओं का ध्यान रखना है।

कई बॉलीवुड़ हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप

कई बॉलीवुड़ हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप

बीते एक माह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ से लेकर रेप तक के आरोप हैं। कई महिलाओं ने अपने साथ बदसलूकी का खुलासा किया है। इनमें साजिद खान, आलोकनाथ से लेकर नाना पाटेकर तक के नाम हैं। आलोकनाथ पर तो रेप का आरोप लगाया गया है।

तनुश्री के सामने आने के बाद शुरू हुआ सिलसिला

तनुश्री के सामने आने के बाद शुरू हुआ सिलसिला

हाल ही में तनुश्री दत्ता ने दस साल पहले अपने साथ फिल्म के सेट पर बदसलूकी की बात कही थी। उन्होंने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। हालांकि वो दस साल पहले भी ये आरोप लगा चुकीं थी और एक बातचीत में उन्होंने उस मामले का जिक्र किया। जिसके बाद इसको लेकर चर्चा शुरू हुई और फिर भारत में मीटू कैंपेन की शुरुआत हो गई। बॉलीवुड को लोगों पर तो यौन दुर्व्यहवार के आरोप लगे ही हैं, मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर भी इससे घिरे हैं, जिन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+