पाकिस्तानी एक्टर्स के विरोध के बीच सैफ अली खान ने भी तोड़ी चुप्पी

मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक तरफ जहां पाकिस्तान के कलाकारों का विरोध हो रहा है तो कई कलाकार उनका बचाव कर रहे हैं, लेकिन अब इस मुद्दे पर सैफ अली खान ने भी चुप्पी तोड़ी है।

saif ali khan

'उरी अटैक इंडिया ने खुद किया'- पाक रक्षामंत्री आसिफ का शर्मनाक बयान

सैफ अली खान ने कहा कि प्रतिभा के लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का दरवाजा सीमा पार के लिए भी खुला है, लेकिन यह फैसला भारत सरकार को लेना है कि कौन यहां काम करें और कौन काम नहीं करे।

बॉर्डर पर भारी तनाव के बीच चीन बोला, हम पाकिस्‍तान के साथ

सैफ ने कहा कि हम कलाकार हैं और हम प्रेम और शांति की बात करेंगे। लेकिन इस बाबत सरकार को फैसला लेना होगा कि क्या कानून हो, किन्हें काम करने की इजाजत होनी चाहिए किन्हें नहीं।

MNS की धमकी पर जौहर ने कहा, पाक कलाकारों पर बैन सही नहीं...

पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर रहे मनसे के कार्यकर्ताओं के बीच कई बॉलिवुड के कलाकार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं और अब इस कड़ी में सैफ अली खान भी शामिल हो गए हैं।

इस मुद्दे पर करन जौहर, हंसल मेहता, अनुराग कश्यप, वरुण धवन, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुपम खेर भी अपनी टिप्पणी दे चुके है।

हाल ही में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान, माहिरा खान सहित तमाम लोगों को भारत छोड़ने की धमकी दी जा रही है। यही नहीं उनकी फिल्मों का भी जबरदस्त विरोध हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+