सैफ अली खान की एक्‍ट्रेस बेटी सारा अली खान पहुंची मंदिर, लोग पूछने लगे आप हिंदू हैं या मुस्लिम?

नई दिल्‍ली, 12 जुलाई। बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान की एक्‍ट्रेस बेटी सारा अली खान को हाल ही में एक मंदिर के दर्शन के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सारा अली खान ने कामख्‍या मंदिर के दर्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसके बाद ट्रोलर उनके धर्म को लेकर सवाल उठा रहे है।

सारा अली खान पहुंची मंदिर

सारा अली खान पहुंची मंदिर

सैफ अली खान और उनकी पहली पत्‍नी एक्‍ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जो कि सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने वीडियो और ट्रैवलिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस की तारीफ पाती हैं। लेकिन इस बार सारा ने जब गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामख्‍या मंदिर के दर्शन के बाद की फोटो शेयर की तो वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

सारा अली ने फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

सारा अली ने फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

सारा अली खान इस फोटो में सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा है और गले में असम का दुप्‍पट्टा डाल रखा है। सारा के साथ इस फोटो में उनकी एक दोस्‍त भी नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- शांति, धन्‍य और कृतज्ञ,।

सारा आप किस धर्म को फॉलो करती हैं

सारा आप किस धर्म को फॉलो करती हैं

सारा की इन फोटो और कैप्‍शन को देखकर कुछ फैंस तो तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ उनकों ट्रोल करते हुए उनसे उनका असली धर्म पूछ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा सारा आप किस धर्म को फॉलो करती हैं हिंदू या मुसलमान। एक यूजर ने सलाह दी कि आप अपना कमेंट बाक्‍स का आप्‍शन क्‍लोज कर दें।

इससे पहले भी सारा हो चुकी हैं ट्रोल

इससे पहले भी सारा हो चुकी हैं ट्रोल

बता ये पहला मौका नहीं है जब सारा अली खान मंदिर जाने पर ट्रोलर के निशाने पर आईं हैं। कुछ समय पहले भी सारा मंदिर जाने पर ट्रोल हुई थीं। उस बार सारा अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ जुहू के श्री मुक्तेश्वर देवालय में आशीर्वाद लेने गई थीं। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर के बाहर गरीब लोगों को पैसे, भोजन और कपड़े दान किए। जिसके बाद ट्रोल हुईं थीं लोगों ने मुस्लिम होकर मंदिर जाने पर आपत्ति जताई थी। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "तोबा तोबा... कभी मक्का सरीफ भी चली जाओ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+