'सती' कांड में खुलासा: पहले ही मर चुकी थी महिला, एक ही चिता पर हुआ दाह संस्‍कार

पटना। शनिवार को बिहार के सहरसा में एक 65 साल की महिला के पति की चिता में कूदकर सती होने के सनसनीखेज मामले में एक नया मोड़ आया है। जी हां महिला के बेटे ने मां के 'सती' होने से इंकार करते हुए खुलासा किया है कि महिला की मौत चिता पर पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। सीधे शब्‍दों में कहें तो महिला 'सती' नहीं हुई थी बल्कि एक ही चिता पर पति संग उसका भी दाह संस्‍कार किया गया था।

Saharsa 'Sati' case
आपको बताते चलें कि शनिवार को बिहार के सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी थी। खबर ये थी कि पति के दाह संस्‍कार के वक्‍त 65 वर्षीय पत्‍नी उसके चिता पर कूद कर सती हो गई। पत्‍नी का नाम गवाह देवी था। इस संबंध में गवाह देवी के बेटे रमेश मंडल ने बताया कि जैसे ही मां को पिता जी की मौत की खबर मिली उन्‍हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। रमेश ने बताया कि पिता का नाम रामचरित्र मंडल था और वो कैंसर से पीडि़त थे।

रमेश ने बताया पिता के दाह संस्‍कार के दौरान एक ही चिता पर मां का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन आस-पास के लोगों ने गलतफहमी में पुलिस को सूचना दे दी कि एक महिला ने खुद को आग में कूदकर सती कर लिया है। लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि परिजनों ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही तस्‍वीर साफ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+