Sahara Subrata Roy: किस बीमारी की वजह से हुआ सुब्रत रॉय का निधन?

Sahara Shree: सहारा इंडिया ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का मंगलवार रात को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद 75 वर्षीय सुब्रत रॉय को रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सुब्रत रॉय के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज हस्तियों ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। वहीं, सहारा ग्रुप की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि किस बीमारी की वजह से सुब्रत रॉय का निधन हुआ है।

Sahara Subrata Roy

सहारा इंडिया ग्रुप ने बयान जारी करते हुए बताया, 'बहुत दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से सुब्रत रॉय का निधन हो गया। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद तुरंत उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल लाया गया। सुब्रत रॉय डायबिटीज, हाइपरटेंशन और मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी की जटिलताओं से जूझ रहे थे। वो एक प्रेरणा देने वाले और विजनरी लीडर थे।'

आपको बता दें कि सहारा ग्रुप की कंपनियों को लेकर सुब्रत रॉय कई रेगुलेटरी और कानूनी मामलों का सामना कर रहे थे। उनके ऊपर पोंजी स्कीम में नियमों को दरकिनार करने के आरोप थे। हालांकि सहारा ग्रुप की तरफ से इन सभी आरोपों को खारिज किया गया था।

सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख
सुब्रत रॉय के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया। सीएम योगी ने लिखा, 'सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!'

'सुब्रत राय ने अनगिनत लोगों की सहायता की'
इनके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर ट्वीट किया। अखिलेश ने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+