Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सहारा ग्रुप ने निवेशकों को लौटाने के लिए जमा किए 15,448 करोड़

नई दिल्ली। सहारा ग्रुप ने निवेशकों को लौटाने के लिए 15,448 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। समूह ने यह रकम सेबी-सहारा रिफंड अकाउंट में जमा की है। ये जानकारी वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी है। हालांकि अभी तक निवेशकों के लिए कोई राशि जारी नहीं की गई है। ये सेबी-सहारा रिफंड अकाउंट में जमा किए गए हैं।

सहारा ग्रुप निवेशकों को लौटाएगा 15448 करोड़, Sahara Group return 15448 crore to investors, Sahara Group, sahara, Subrata Roy, सहारा ग्रुप, सहारा, सुब्रत रॉय

अनुराग ठाकुर ने संसद में लिखित जवाब में बताया है कि सेबी को रिफंड के लिए 19,560 अर्जियां प्राप्त हुई थीं। इनमें 53,361 मूल बॉन्ड सर्टिफिकेट या पासबुक थीं, जिसमें कुल मिलाकर 81.30 करोड़ रुपए का मूलधन देय था। सेबी ने इसमें से 14,146 मामलों में कुल 109.86 करोड़ का भुगतान किया है। इसमें 58.52 करोड़ मूलधन और 51.34 करोड़ रुपए ब्याज के रूप में चुकाए हैं।

सहारा ग्रुप पर गलत तरीके से फंड जुटाने का मामला चल रहा है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सहारा ग्रुप की ओर से निवेशकों की राशि लौटाने की पर्याप्त कोशिशें नहीं की जा रही हैं। इसके साथ ही अदालत ने ग्रुप से 25,700 करोड़ रुपये सेबी के साथ जुड़े अकाउंट में जमा करने के लिए कहा था।

सेबी अदालत को बताया था कि सहारा ग्रुप की दो कंपनियां सहारा इंडिया रियल एस्टेट ने 19,400.97 करोड़ और सहारा हाउसिंग इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 6,380.50 करोड़ रुपए 3.07 करोड़ निवेशकों से अलग-अलग माध्यमों से जुटाए थे। इस दौरान निवेश के जरूरी नियमों का पालन नहीं किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+