सागर धनखड़ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, अब सुशील कुमार की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली, मई 25। पहलवान सागर राणा धनखड़ की हत्या के मामले में रेसलर सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस कस्टडी में सुशील ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। इस बीच मंगलवार को सागर धनखड़ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में सामने आया है कि सागर की बॉडी पर चोटे के गहरे निशान मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर से लेकर घुटने तक चोट के काफी गहरे-गहरे निशान हैं।

Recommended Video

    Sagar Dhankar Murder Case: Sushil Kumar को लगा झटका, पोस्टमार्टम में हुआ ये खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    Delhi police

    सागर की हड्डियों तक मिले हैं जख्म के गहरे निशान

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भारी चीज से सागर के शरीर पर हमला किया गया। शरीर पर 1 से 4 सेमी के गहरे जख्म मिले हैं। सागर की बॉडी पर जख्म इतने गहरे थे कि हड्डियों तक में चोट लगी हुई थी। सागर की छाती पर 5x2 सेमी और पीठ पर 15.4 सेमी के जख्म मिले हैं। उसका ब्लड और विसरा जांच के लिए सीलबंद कर दिया गया है।

    सागर की मौत के मामले में सुशील गिरफ्तार

    आपको बता दें कि पहलवान सागर राणा की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाल ही में सुशील कुमार को मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया था। सुशील के अलावा इस मामले में एक और शख्स अजय की गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर छत्रसाल स्टेडियम में सागर राणा को बुरी तरह से पीटा था, जिसके बाद सागर की अस्पताल में मौत हो गई। सुशील कुमार ने पुलिस कस्टडी में अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। वहीं इस बीच मंगलवार को नॉर्दन रेलवे ने भी सुशील को रेलवे की नौकरी से बर्खास्त कर दिया। रेलवे ने कहा कि सुशील के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है, इसलिए वो इस नौकरी पर नहीं रह सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+