सिंहस्थ कुंभ 2016: साध्वी प्रज्ञा ने क्षिप्रा नदी में लगाई डुबकी, मांगी दुआ
उज्जैन। आखिरकार साध्वी प्रज्ञा ने आज सिंहस्थ कुंभ में क्षिप्रा नदीं में डुबकी लगा ही ली और अपना अनशन भी तोड़ दिया। पूजा अर्चना करने के बाद वो करही 12 बजे उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान वो कड़ी सुरक्षा के बीच में थीं।
मालूम हो कि साध्वी ने कुंभ के लिए आमरण अनशन शुरू कर दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि सरकार को वो उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कुंभ ले जाये।
आपको बता दें कि साध्वी के ऊपर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या में शामिल होने का आरोप है और इस मामले में देवास जिले की एक अदालत में सुनवाई चल रही है जिसके बारे में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है और वो इस मामले में भी निर्दोष साबित होंगी।
गौरतलब है कि साध्वी को हाल ही में मालेगांव बम विस्फोट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से क्लीनचिट मिली है।













Click it and Unblock the Notifications