कांग्रेस सरकार ने मुझे फर्जी तरीके से मालेगांव धमाके में फंसाया- साध्वी प्रज्ञा
नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जोकि 2008 मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं, उन्होंने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्हें फर्जी तरीके इस मामले में फंसाया गया, उन्हें आतंकी गतिविधि के फर्जी आरोप में जेल में बंद किया गया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह उन लोगों का षड़यंत्र था जिन्होंने भगवा आतंकवाद नाम का शब्द उछाला था, ताकि देश के नाम को वैश्विक स्तर पर बदनाम किया जाए। मीडिया को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि जेल के भीतर उन्हें कई तरह की यातनाएं दी जाती थी और अब वह बेंगलुरू में अपना इलाज करवा रही हैं।
इस दौरान उन्होंने कई बार पिछले सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें फर्जी तरीके से इस फर्जी आतंकी गतिविधि के नाम पर फंसाया गया। यह उन लोगों का षड़यंत्र था कि महिला को जेल के भीतर भेजो और जबरन उससे अपनी थ्योरी को सही साबित करने के लिए बयान दर्ज करवाओ। अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही राम मंदिर का निर्माण होगा, यह वहीं बनेगा जहां भगवान राम पैदा हुए थे। मैं वहां खुद व्यक्तिगत रूप से जाउंगी और राम मंदिर के निर्माण में मदद करुंगी।
पिछले वर्ष बांबे हाई कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा को मामलेगांव धमाके के मामले में जमानतक दे दी थी। सितंबर 2008 में मालेगांव धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 101 लोग घायल हो गए थे। साध्वी प्रज्ञा को 5 लाख रुपए की जमानत राशि और इतनी ही रकम की दो गारंटी जमा कराने के बाद जमानत पर रिहा किया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया था कि उनका पासपोर्ट एनआईए के पास है और हर सुनवाई में उन्हें पेशी के लिए भी जाना होगा।
इसे भी पढ़ें- OMG: सांप ने काटा तो गुस्से में किसान ने चबा डाला उसका फन, किसान पूरी तरह फिट